Surender Diler

Surender Diler

Share

राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
प्रभारी मंत्री, जनपद बुलंदशहर
पुत्र स्व. श्री राजवीर दिलेर (पूर्व सांसद हाथरस)

04/06/2026

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ जी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश से राज्यसभा हेतु प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Photos from Surender Diler's post 04/06/2026

आज प्रभारी जनपद बुलंदशहर के सर्किट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं की विभिन्न निजी एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके यथाशीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Photos from Surender Diler's post 04/06/2026

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव एवं ओडिशा के उप-चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
आप सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं!

Photos from Surender Diler's post 04/06/2026

आज प्रभारी जनपद बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में बतौर प्रभारी मंत्री 'राजस्व कार्यों व चकबंदी कार्य' की समीक्षा बैठक में राजस्व संबंधित कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, माननीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके साथ बेहतर समन्वय के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

Photos from Surender Diler's post 04/06/2026

प्रभारी जनपद बुलंदशहर के सर्किट हाउस पर जिला अध्यक्ष बुलंदशहर भाजपा श्री विकास चौहान जी , मा. विधायक शिकारपुर श्री अनिल शर्मा जी, मा. विधायक सिकंदराबाद श्री लक्ष्मीराज सिंह जी, मा. विधायक खुर्जा श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी , राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान जी सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, स्वजातीय बंधुओं युवा साथियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, सम्मान और स्नेह के लिए हृदय से आभार।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Aligarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Aligarh
202001