Ranveer Rananjay Post Graduate College, Amethi

Ranveer Rananjay Post Graduate College, Amethi

Share

NAAC A GRADE COLLEGE � FOR UG, PG and Research

17/04/2026

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमेठी में
अमेठी, 16 अप्रैल 2026
रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमेठी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय परिसर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची 10 मई 2026, द्वितीय मेरिट सूची 1 जून 2026 तथा तृतीय मेरिट सूची 30 जून 2026 को जारी की जाएगी। महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, समाजकार्य, इतिहास, अर्थशास्त्र सहित अनेक विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है । परास्नातक (PG) स्तर पर महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में एम.ए.,एम.एस–सी. (केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, फिजिक्स, मैथ्स), एम.कॉम. एवं एम.एड. पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसके अतिरिक्त अन्य पाठ्यक्रमों के अंतर्गत BCA, B.Ed., B.P.Ed. तथा B.Sc. (कृषि) भी प्रमुख पाठ्यक्रम के रूप में उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय प्रथम चक्र में NAAC द्वारा ‘A’ ग्रेड प्राप्त संस्थान है। साथ ही, संस्थान में इग्नू, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय एवं ISRO समर्थित कार्यक्रमों का भी संचालन किया जाता है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ओम प्रकाश त्रिपाठी ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, जिससे उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

14/04/2026

Photos from Ranveer Rananjay Post Graduate College, Amethi's post 08/04/2026

अमेठी, 07 अप्रैल 2026। आर.आर.पी.जी. कॉलेज, अमेठी में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “विशाखा गाइडलाइन के अनुसार अवांछनीय व्यवहारों के प्रति महिलाओं में जागरूकता” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. आशा गुप्ता ने मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश त्रिपाठी, मुख्य वक्ता डॉ. रीना त्रिवेदी, विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों एवं उपस्थित छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता डॉ. रीना त्रिवेदी ने छात्राओं को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बीच का अंतर विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को गुड टच और बैड टच के विषय में जागरूक करना चाहिए तथा आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1098 का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम की सदस्य डॉ. सीमा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार महसूस हो तो उसका तत्काल विरोध करना चाहिए तथा माता-पिता, अभिभावक एवं शिक्षकों को खुलकर अवगत कराना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ज्योति सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर बी.एड. की छात्राएं मुस्कान सिंह, साक्षी सिंह एवं शालू शुक्ला ने भी विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में डॉ. नीतू सिंह ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। यह संगोष्ठी महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

Want your university to be the top-listed University in Amethi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Antu Road
Amethi
227405

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm