Purvanchal Rail Fans
रेलवे से जुड़ी छोटी बड़ी सभी जानकारियां और रेलवे ब्लॉग आपको सभी जानकारियां मिलेगी
29/03/2026
ट्रेन के अंदर मंदिर । ऐसा नज़ारा देखने को मिला अंबाला से अयोध्या जाने वाली भारत गौरव स्पेशल ट्रेन में । यह ट्रेन श्रद्धालुओं को मुफ्त में अंबाला से अयोध्या ले जा रही है ।
29/03/2026
ये फोटो उस समय की है जब बलिया और बलिया railway station की तस्वीर बदल रही थी।
29/03/2026
शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस यह कोई आम ट्रेन नहीं है! यह ऐसी ट्रेन है जो राजधानी और वंदे भारत जैसी ट्रेन को टक्कर देती है! इस गाड़ी के नाम में ही भौकाल है!
यह ट्रेन बनारस से नई दिल्ली के बीच चलती है और 750 किलोमीटर की दूरी को बस 9 घंटे में पूरा कर लेती है!
क्या आप कभी इस ट्रेन में सफ़र किए है!!
29/03/2026
"जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा पुनर्विकसित मऊ जं. स्टेशन"
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित मऊ जं. स्टेशन है, जिसे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रु. 52.65 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। मऊ जं. स्टेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यह स्टेशन नई दिल्ली, मुम्बई, सूरत, अहमदाबाद, कोलकाता,
पुणे, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, जयपुर, राँची, अमृतसर जैसे प्रमुख नगरों एवं महानगरों के लिये सीधी ट्रेन सेवा से जुड़ा हुआ है। इस स्टेशन से 44 मेल/एक्सप्रेस एवं सवारी ट्रेनों का संचलन प्रतिदिन हो रहा है। यहाँ यात्रियों के बढ़ते आवागमन एवं आगामी 50 वर्षों की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से
किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर यात्री अनुकूल बनाते हुये आगामी
चुनौतियों से निपटना है। पुनर्विकास के अन्तर्गत स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण, बेहतर प्रवेश एवं निकास द्वार, यात्रियों के लिये प्रतीक्षालय, आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसाधन, स्टेशन पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने/उतरने
हेतु प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण एवं विस्तार के साथ यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने हेतु फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.) का निर्माण सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इन
कार्यों में 3,000 वर्ग मीटर में फसाड के साथ ही स्टेशन भवन एवं पोर्च का कार्य पूर्ण हो चुका है। आकर्षक फसाड लाइटें लगाई गई हैं। स्टेशन पहुँच मार्ग को सुगम बनाया गया है, साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में 600 मीटर में ड्रेनेज, 1,250 मीटर में बाउंड्री वॉल, 15,000 वर्ग मीटर में रोड, 2,000 वर्ग मीटर में पार्किंग तथा 3,000 वर्ग मीटर में पाथ-वे का
कार्य पूरा कर लिया गया है।
इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा हेतु प्लेटफॉर्म का विस्तार कर प्लेटफॉर्म सतह पर 5,500 वर्ग मीटर में ग्रेनाइट लगाने का कार्य प्रगति पर है तथा यात्रियों को धूप एवं वर्षा से बचाने के लिये 32-वे के पी.पी. शेल्टर के प्रावधान के साथ ही
विभिन्न श्रेणी के नये प्रतीक्षालयों के निर्माण, स्वच्छता को ध्यान में रखते हुये महिला/पुरुष एवं दिव्यांगजन हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसाधन, अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप उन्नत साइनेज का प्रावधान किया जा रहा है। यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.) के निर्माण के साथ ही 02 लिफ्ट एवं 04 एस्केलेटर लगाने
का कार्य प्रगति पर है। सभी निर्माण कार्यों के पूर्ण होने पर मऊ जं. स्टेशन को आकर्षक स्वरूप मिलेगा तथा जिला मुख्यालय स्टेशन होने तथा
मऊ-शाहगंज, इन्दारा-फेफना एवं भटनी-औंड़िहार खंडों का दोहरीकरण पूरा होने के फलस्वरूप जन आकांक्षाओं के अनुरूप अधिक ट्रेनों के संचलन के कारण मऊ जं. पर बदले फुटफाल की चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सकेगा। रेल
यात्रियों को जहाँ एक ओर उन्नत एवं आधुनिक यात्री सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा वहीं दूसरी ओर रेल परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें सुखद अनुभूति का एहसास होगा तथा मऊ शहर के आर्थिक विकास में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
29/03/2026
बनारस to राजगीर
29/03/2026
Special train चलनी चाहिए ballia से आनंद विहार
28/03/2026
बलिया बनेगा स्मार्ट: 10 चौराहों पर हाईटेक सुविधाएं शुरू
बलिया नगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर के 10 प्रमुख चौराहों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य तेजी से जारी है।
परिवहन निगम द्वारा इस परियोजना के लिए करीब 3 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों—टीडी कॉलेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, एनसीसी तिराहा, बस स्टैंड तिराहा, चित्तू पांडेय तिराहा, रेलवे स्टेशन, शहीद चौक पार्क, हनुमानगढ़ी, कदम चौराहा और जगदीशपुर चौराहा—पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे, ट्रैफिक सिग्नल और बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं।
🔊 हर चौराहे पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता संदेश दिए जाएंगे।
🚗 जाम से मिलेगी राहत
नई स्वचालित ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था लागू होने के बाद शहर में जाम की समस्या में बड़ी कमी आने की उम्मीद है।
🎥 टाउन हॉल में बनेगा कंट्रोल रूम
पूरे शहर की निगरानी के लिए टाउन हॉल में हाईटेक कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, यह पहल शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ सुरक्षा को भी मजबूत करेगी।
24/03/2026
🏆 भारत GFP #4 से #3 कब बनेगा? — चीन से कितना पीछे? 2026 की सच्चाई!
🔴 GFP 2026: चीन #3 (0.0919) vs भारत #4 (0.1184)
🔴 अंतर 2019 से आधा हो गया — भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है!
🔴 टैंक में भारत पहले से ही चीन से आगे — 4,201 vs 3,500!
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📊 GFP 2026 — Top 5 रैंकिंग:
🥇 #1 🇺🇸 अमेरिका — PwrIndx: 0.0741
🥈 #2 🇷🇺 रूस — PwrIndx: 0.0791
🥉 #3 🇨🇳 चीन — PwrIndx: 0.0919
4️⃣ #4 🇮🇳 भारत — PwrIndx: 0.1184
5️⃣ #5 🇰🇷 दक्षिण कोरिया
🎯 भारत और चीन का अंतर: सिर्फ 0.0265
✅ 2019 में यह अंतर 0.05+ था — आधा हो चुका है!
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
⚔️ मोर्चेवार तुलना — 2026:
🚀 थलसेना:
🇮🇳 टैंक: 4,201 ✅ > 🇨🇳 3,500
🇮🇳 सैनिक: 12.48L < 🇨🇳 20.35L ❌
🇮🇳 तोपें: 4,000+ ✅ vs 🇨🇳 3,500
📊 ज़मीन पर: भारत कुछ मोर्चों पर आगे!
✈️ वायुसेना:
🇮🇳 कुल विमान: 2,210 < 🇨🇳 3,284 ❌
🇮🇳 लड़ाकू: 513 < 🇨🇳 1,232 ❌
🇮🇳 ET-LDHCM Mach 8 ✅ vs 🇨🇳 DF-17 Mach 10
📊 संख्या में चीन आगे — तकनीक में भारत तेज़ी से बढ़ रहा!
🚢 नौसेना:
🇮🇳 जहाज: 291 < 🇨🇳 730 ❌
🇮🇳 कैरियर: 2 < 🇨🇳 3 ❌
🇮🇳 SSBN: 2 < 🇨🇳 6 ❌
📊 हिंद महासागर — भारत का घर मैदान ✅
☢️ परमाणु:
🇮🇳 180 वारहेड | MIRV ✅ | SSBN: 2
🇨🇳 600 वारहेड | MIRV ✅ | SSBN: 6
📊 भारत का जवाब: "Massive Retaliation" — कोई संदेह नहीं!
💰 बजट:
🇮🇳 $75B vs 🇨🇳 $222B
📊 चीन 3× ज़्यादा — लेकिन भारत की वृद्धि दर 15% सालाना!
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔥 भारत कहाँ तेज़ी से बढ़ रहा है:
✅ Operation Sindoor — Made in India हथियार साबित
✅ ET-LDHCM Mach 8 — दुनिया #4 हाइपरसोनिक
✅ MIRV अग्नि-5 — 10 वारहेड एक मिसाइल में
✅ ₹7.85 लाख Cr बजट — 3× (2014 से)
✅ 430 नए विमान — 2036 तक
✅ 52 नए सैन्य उपग्रह — 2026-29
✅ Zorawar Tank — LAC पर Type-15 का जवाब
✅ ₹23,622 Cr निर्यात — 34× वृद्धि
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🎯 भारत GFP #3 कब बनेगा?
📌 2028-30: अनुमानित #3.5 स्थान
→ 430+ नए विमान इंडक्शन शुरू
→ 4 SSBN निरंतर गश्त
→ बजट $100B+ होने की उम्मीद
📌 2035: GFP #3 — संभव!
→ AMCA 5.5 Gen — 40 विमान
→ 6 परमाणु SSN पनडुब्बी
→ IAC-2 तीसरा कैरियर
→ बजट $150B+
📌 2047: भारत = चीन बराबरी?
→ "Viksit Bharat" — पूर्ण सैन्य महाशक्ति
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🕐 टाइमलाइन — अंतर घटता जा रहा है:
2006 → भारत GFP #4 (अंतर बड़ा)
2019 → PwrIndx अंतर: 0.05+
2024 → Operation Sindoor — Made in India
मार्च 2024 → MIRV सफल
जुलाई 2025 → ET-LDHCM Mach 8
2026 → अंतर सिर्फ 0.0265 🔥
2030 → अनुमानित #3.5
2035 → GFP #3 लक्ष्य 🎯
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
💬 आपके हिसाब से भारत GFP #3 कब बनेगा?
👇 Comment करें: 2030 / 2035 / 2040?
Like & Share जरूर करें 🔁
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📍 मौसम केंद्र गंगानगर हनुमानगढ़
23/03/2026
🚨 बलिया में लापरवाही से मौत
💔 अपूर्वा नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल
👉 मामूली पथरी के ऑपरेशन के दौरान
👉 24 वर्षीय अनिता राय की मौत
⚠️ आरोप: सच छुपाया गया
⚠️ परिजनों को गुमराह किया गया
❗ लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले
❗ कब तक जाती रहेंगी निर्दोष जानें?
🛑 क्या स्वास्थ्य सेवा सिर्फ कारोबार बन गई है?
📢 जनता की मांग:
✔️ निजी अस्पतालों की सख्त जांच
✔️ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई
✔️ पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा
🔥 अब चुप नहीं रहेंगे… न्याय लेकर रहेंगे!
23/03/2026
🚆 आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) – पूरी जानकारी
📍 परिचय
आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जो खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ट्रेनों के लिए बनाया गया है।
यह स्टेशन दिल्ली के भीड़भाड़ वाले नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली स्टेशन का दबाव कम करने के लिए विकसित किया गया था।
🚉 मुख्य जानकारी
📌 स्टेशन कोड: ANVT
📍 स्थान: पूर्वी दिल्ली (आनंद विहार)
🏗️ शुरूआत: 2009
🚆 जोन: Northern Railway (उत्तर रेलवे)
🚄 प्रमुख ट्रेनें
यहाँ से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें चलती हैं, जैसे:
बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, पटना, गोरखपुर जाने वाली ट्रेनें
कई स्पेशल और एक्सप्रेस ट्रेनें
वंदे भारत और सुपरफास्ट ट्रेनें भी यहाँ से संचालित होती हैं
🚌 कनेक्टिविटी
आनंद विहार एक बड़ा ट्रांसपोर्ट हब है:
🚇 मेट्रो स्टेशन (ब्लू लाइन + पिंक लाइन)
🚌 ISBT बस अड्डा (उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा)
🚖 टैक्सी, ऑटो आसानी से उपलब्ध
🧳 सुविधाएं
वेटिंग हॉल और रिटायरिंग रूम
फूड स्टॉल और पानी की सुविधा
एस्केलेटर और लिफ्ट
पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था
📢 खास बात
👉 बलिया–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (04055/56) का अंतिम स्टेशन यही रहा है
👉 लेकिन अब कई ट्रेनों के रूट में बदलाव हो रहा है, इसलिए यात्रा से पहले स्टेटस जरूर चेक करें
22/03/2026
बिहार की सबसे प्रसिद्ध ट्रेन लिच्छवी एक्सप्रेस! जो नेपाल बॉर्डर तक जाती है जी हा बिहार का सीतामढ़ी नेपाल के बॉर्डर पर है लोग यहाँ से आराम से उतर कर नेपाल चले जाते है! यानी की अगर आपको दिल्ली से नेपाल जाना है तो इस लिच्छवी एक्सप्रेस से जा सकते है! वैसे तो यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलती है और सीतामढ़ी तक जाती है! वैसे यह ट्रेन दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच 1200 किलोमीटर की दूरी को लगभग 26 घंटे में पूरा करती है! और इस ट्रेन की डिमांड इतनी जायदा है की टिकट तक मिलना मुश्किल रहता है!
क्या आप कभी इस ट्रेन में सफ़र किए है!!
22/03/2026
बेल्थरा रोड–भटनी रेलखंड के दोहरीकरण के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल 25 मार्च से लार रोड से भटनी जंक्शन तक डबल लाइन परियोजना को पूरा किया जाएगा। इसके बाद बेल्थरा रोड से लार रोड तक दोहरीकरण का कार्य शुरू होगा। सरयू नदी पर बन रहे रेलवे पुल का काम भी अभी जारी है, ऐसे में भटनी से वाराणसी तक पूरे रेलखंड का दोहरीकरण अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में रेल यातायात और तेज व सुगम होगा। 🚆 पूरी खबर कमेंट बाक्स में
#पूर्वांचल #रेलवे_समाचार 🚆
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Area