Kunwar Rewati Raman Singh
Kunwar Rewati Raman Singh is a Senior Leader and Founding Member of Samajwadi Party .
21/02/2026
भदोही जिले के परसोत्तमपुर (चौरी) गांव में इंटरनेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी, एशियाड प्रतिभागी तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित और वर्तमान में SSB में सब-इंस्पेक्टर तेजश्वनी सिंह जी के विवाह समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला।
इस अवसर पर मातृशक्ति एवं ग्रामीणजनों द्वारा सनातन परंपरा के अनुसार आरती, तिलक और आत्मीय स्वागत ने मन को अत्यंत भावुक कर दिया।
बेटी तेजश्वनी को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
15/02/2026
साउथ मलाका में प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री विजय मिश्र जी के होटल सुंदरम कॉन्टिनेंटल में उपस्थित होकर उनसे आत्मीय भेंट की।
इस दौरान क्षेत्र की सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
जनता के विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
07/02/2026
करछना विधानसभा के भीरपुर से 2 किलोमीटर पूरब, इलाहाबाद–मिर्जापुर हाईवे पर देवरी के पास भगनपुर निवासी श्री योगेश शर्मा जी द्वारा संचालित सुंदर व आधुनिक साज-सज्जा से सुसज्जित AK कैफे एंड रेस्टोरेंट पहुंचकर वहां की कॉफी का आनंद लिया।
स्थानीय युवाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन की दिशा में सराहनीय हैं।
07/02/2026
U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम की ऐतिहासिक एवं शानदार जीत पर हार्दिक बधाई
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त खेल जगत एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन।
जय हो भारत! 🇮🇳
01/02/2026
चित्रकूट जनपद की मऊ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महराज जी के मऊ स्थित आवास पर आत्मीय मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान माननीय विधायक जी ने स्नेहपूर्वक भगवान की प्रतिमा भेंट कर एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साफ़, स्पष्ट और बेबाक विचारों के साथ जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही उन्हें जनता के बीच विशेष लोकप्रिय बनाती है।
ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
जनसेवा का यह संकल्प यूँ ही निरंतर चलता रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Ashok Nagar