Ayodhya Express

Ayodhya Express

Share

जनहित की आवाज उठाने के लिए Ayodhya Express वेब न्यूज सदैव तत्पर है।

02/06/2026

जनसेवक हो तो ऐसा...

भरी सभा में एक वृद्ध माता जी की सेवा करते हुए नजर आए अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह। यह भावुक दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और उनकी सादगी, संवेदनशीलता तथा जनसेवा की भावना की सराहना की जा रही है।

ज्ञात हो कि लल्लू सिंह को एक जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है। उनके सार्वजनिक जीवन में न कोई तामझाम, न दिखावा और न ही किसी प्रकार का आडंबर देखने को मिलता है। अयोध्या जनपद से कई बार विधायक, मंत्री तथा सांसद रह चुके लल्लू सिंह हमेशा आम जनता से जुड़े रहने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए पहचाने जाते रहे हैं।

हाल ही में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में जिस तरह वह एक वृद्ध माता जी की सेवा और सम्मान करते नजर आ रहे हैं, उससे लोगों के बीच यह चर्चा और भी तेज हो गई है कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो केवल पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार, विनम्रता और सेवा भाव से लोगों के दिलों में स्थान बनाए।

"जनसेवक हो तो लल्लू सिंह जैसा" — सोशल मीडिया पर यह चर्चा लगातार देखने को मिल रही है, जहां लोग उनके इस मानवीय व्यवहार की प्रशंसा कर रहे हैं। 🙏🏻🇮🇳

#जनसेवा #लल्लूसिंह #अयोध्या #जनप्रतिनिधि #सेवाभाव #वायरलवीडियो #सादगी #लोकप्रियनेता Lallu Singh MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Chief Minister Office Uttar Pradesh Keshav Prasad Maurya Pawan Rajpoot Brajesh Pathak Sudhir Munna

01/06/2026
01/06/2026

अयोध्या : जिलाधिकारी शशांक तिवारी ने उपजिलाधिकारी के साथ किया निरीक्षण।

सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निर्माणाधीन रिंग रोड एवं मसौधा ब्लॉक , एवम् अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम डाभासेमर और पर्यटन का निर्माणाधीन बस स्टॉप सेंटर मैनुद्दीन पर का निरीक्षण किया। वही निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मसौधा एवं स्टेडियम में साफ सफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए तो निर्माणाधीन रिंग रोड और तीव्र गति बढ़ाने का निर्देश दिया वही मैनुद्दीन पुर निर्माणाधीन पर्यटन बस स्टॉप सेंटर की गुणवत्ता सुधारने एवं परियोजना को यथाशीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। वही निरीक्षण में सोहावल की उपजिलाधिकारी सविता देवी एवं सुरक्षा की कमान संभाले थाना प्रभारी मनोज शर्मा मौजूद रहे।

Telephone

Website