Niraj-The Basic Vision
संस्कार की शान पर,गुरु धरता है धार।
नीर-क्षीर सम शिष्य के,कर आचार-विचार।।- नीरज कुमार (सहा.अध्यापक) Only I can change my life. No one can do it for me.
07/06/2026
खुशखबरी! 🎉
शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत
शिक्षक समाज के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य पहल के तहत कैशलेस चिकित्सा योजना लागू की जा रही है। इस योजना से शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना तत्काल भुगतान के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
✅ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा
✅ कैशलेस उपचार की व्यवस्था
✅ शिक्षकों एवं परिवार को सुरक्षा कवच
✅ स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक बोझ में कमी
"स्वस्थ शिक्षक ही सशक्त शिक्षा की नींव हैं।"
शिक्षकों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित यह पहल शिक्षा जगत के लिए एक सकारात्मक कदम है, जो उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और चिंतामुक्त बनाएगी। 🌹📚🏥
03/06/2026
"बच्चे मार्क्स भूल जाते हैं… लेकिन टीचर का व्यवहार जिंदगी भर याद रखते हैं"
आज आप अपने स्कूल के मार्क्स भूल चुके होंगे…🤷
लेकिन एक टीचर जरूर आपको याद होगा।
क्यों?
क्योंकि उसने सिर्फ आपको पढ़ाया ही नहीं बल्कि
आपको समझा भी।
कभी डांटा तो
कभी प्यार भी दिया…🧑🏫
कभी चुपचाप आपकी मदद भी किया।
👉 क्योंकि किताबें तो हर कोई पढ़ा देता है,
लेकिन एक अच्छा इंसान बनाना हर किसी के बस की बात नहीं।
एक अच्छा टीचर वही है —
जिसका पढ़ाया हुआ चैप्टर ही नहीं,
बल्कि उसका दिया हुआ हर एक एहसास आपको याद रहे।
आज आप सभी भी
अपने उस टीचर को याद करो और दिल से Thank You बोलो ❤️
कमेंट बॉक्स में उस टीचर का नाम जरूर लिखो जिसकी याद आपके स्मृतियों में अमर हों।
😝😝
देखते हैं कितनों को अपने गुरुजनों के नाम याद हैं?
और हां मेरी नई फॉर्च्यूनर कैसे लगी मित्रों? 😜
Niraj-The Basic Vision
Tr Niraj Sharma The Following
03/06/2026
शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाता है।
उसके शब्द, व्यवहार और संस्कार ही समाज की नई पीढ़ी का निर्माण करते हैं।
शिक्षक का वास्तविक परिचय उसके पद से नहीं, बल्कि उसके चरित्र, संवेदनशीलता और आचरण से होता है। एक व्यक्ति की गलती पूरे शिक्षक समाज की पहचान नहीं हो सकती। देश के लाखों शिक्षक आज भी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित हैं।
एक शिक्षक का चरित्र जितना ऊँचा होता है, समाज उतना ही मजबूत बनता है।
आइए, हम सभी शिक्षक अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें, ताकि हमारे विद्यार्थी हमें केवल गुरु ही नहीं, बल्कि आदर्श के रूप में भी याद रखें।
"शिक्षक समाज का आईना है, उसके कर्म ही उसकी सबसे बड़ी पहचान हैं।"
🧑🏫
"शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाता है।" 🌼📚
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Address
224158