Azamgarh Report

Azamgarh Report

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Azamgarh Report, News & Media Website, Azamgarh.

Photos from Azamgarh Report's post 08/06/2026

आज से यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा, 8,9,10 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा... सुबह 10 से 12 और शाम को 3 से 5 परीक्षा।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई समस्या न हो इसके लिए आजमगढ़ पुलिस ने विशेष पहल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के QR स्कैनर युक्त पोस्टर रोडवेज, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों पर लगाए गए हैं।

अभ्यर्थी पोस्टर पर लगे QR Code को अपने मोबाइल से स्कैन कर सीधे परीक्षा केन्द्र का लोकेशन एवं सुगम मार्ग प्राप्त कर आसानी से अपने सेंटर तक पहुँच सकते हैं।

सभी परीक्षार्थियों से अपील है कि समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुँचे एवं सुरक्षित एवं व्यवस्थित परीक्षा संचालन में सहयोग करें।

☎️ सहायता हेतु : 112

07/06/2026

ताल सालोना को पक्षी विहार बनाने के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण

#आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध ताल सालोना को पक्षी विहार घोषित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में शनिवार को जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। फूलन सेना के बैनर तले सैकड़ों निषाद समाज के लोग ताल सालोना पंप कैनाल पर एकत्र हुए और महापंचायत आयोजित कर सरकार के प्रस्तावित निर्णय का विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ताल सालोना वर्षों से हजारों निषाद परिवारों और मछुआरा समुदाय की आजीविका का प्रमुख स्रोत रहा है। यदि इस क्षेत्र को पक्षी विहार घोषित कर दिया जाता है, तो हजारों परिवारों के सामने रोजगार और आर्थिक संकट की गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी।

महापंचायत में शामिल लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने लगभग 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का सीमांकन किया था। इसके बाद से ही स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावित परिवारों से कोई राय-मशविरा किए बिना यह योजना लागू करने की तैयारी की जा रही है।

फूलन सेना के मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार निषाद ने कहा कि निषाद समाज अपने अधिकारों और रोजगार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर योजना को निरस्त करने की मांग की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।



{Azamgarh News, Ajmatgarh News, Tal Salona, Nishad Samaj, Phoolan Sena, Bird Sanctuary Protest, UP News, Hindi News, Breaking News, Azamgarh Breaking News, Tal Salona Protest, Sagri News, Uttar Pradesh News, Local News, Viral News Hindi, Nishad Andolan, Tal Salona Bird Sanctuary, Azamgarh Latest News, UP Politics, Hindi Viral News}

07/06/2026

टैंकर ड्राइवर द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप को SP सिटी ने असत्य एवं निराधार बताया...

#आजमगढ़ : अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि थाना जहानगंज क्षेत्र के चक्रपानपुर में एक टैंकर ड्राइवर द्वारा नशे की हालत में उपद्रव किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की है, अन्य आरोप असत्य एवं निराधार है।

06/06/2026

आजमगढ़ स्थित विद्या इंटर कॉलेज में नर्सिंग परीक्षा में नकल विवाद, बारिश में भीगे छात्रों ने किया सड़क जाम

#आजमगढ़ : शहर के हाफिजपुर स्थित विद्या इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित नर्सिंग परीक्षा के दौरान कथित नकल प्रकरण सामने आने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ परीक्षार्थियों के नकल करते पकड़े जाने की सूचना के बाद परीक्षा केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई, जिसके विरोध में बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।

परीक्षा छोड़कर सैकड़ों छात्र मूसलाधार बारिश के बीच सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बारिश में भीगते हुए छात्रों ने सड़क पर बैठकर परीक्षा व्यवस्था और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि नकल की घटना के लिए केवल कुछ छात्रों को जिम्मेदार ठहराकर पूरे परीक्षा केंद्र और सभी परीक्षार्थियों की छवि धूमिल की जा रही है। उनका कहना था कि यदि परीक्षा केंद्र पर नकल हो रही थी तो इसकी जिम्मेदारी केवल छात्रों पर नहीं डाली जा सकती। पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए।

छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक वे परीक्षा प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। कई घंटों तक चले प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी शुभम तोदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ शहर कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मामले को लेकर जांच और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं और परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Want your business to be the top-listed Media Company in Azamgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Azamgarh
276001