Dr.Omkar Rai

Dr.Omkar Rai

Share

Technocrat, policy maker and enabler in the field of IT and Startups. Protagonist of S/W product nation. Doctorate in Statistics from BHU Varanasi. of India.

27/05/2026

आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा पद्म पुरस्कार से सम्मानित सभी विशिष्ट विभूतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में ‘पीपुल्स पद्म’ की भावना को साकार करते हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ऐसे अनसुने नायकों को सम्मानित किया गया, जिनकी सेवा, समर्पण एवं समाज परिवर्तन की प्रेरणादायी यात्रा ‘विकसित भारत’ की सशक्त नींव को और मजबूत कर रही है।

Photos from Dr.Omkar Rai's post 26/05/2026

आज मालटारी, सगड़ी, आजमगढ़ में युवाओं को खेल, कौशल विकास, स्टार्टअप एवं उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक शुरुआत हुई।

इस अभियान के अंतर्गत प्रथम युवा क्लब — “नेट वॉरियर्स यूथ क्लब, मालटारी, आजमगढ़” का गठन किया गया। यह उन सैकड़ों प्रस्तावित युवा क्लबों में पहला क्लब है, जिन्हें आने वाले समय में विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा।

इन युवा क्लबों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ खेल, स्किल डेवलपमेंट, नवाचार, डिजिटल जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, स्टार्टअप एवं उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा सके।

ये क्लब केवल संगठन नहीं होंगे, बल्कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को समाज एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाले परिवर्तनकारी माध्यम बनेंगे। भविष्य में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, खेल गतिविधियाँ, नवाचार अभियान, रोजगारोन्मुखी पहल एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम इन्हीं क्लबों के माध्यम से संचालित किए जाएंगे।

मालटारी से शुरू हुई यह पहल निश्चित रूप से युवाओं के लिए एक बड़े सकारात्मक जनआंदोलन का रूप लेगी।

#मालटारी #सगड़ी #आजमगढ़ #युवा_क्लब #स्टार्टअप #खेल #कौशल_विकास #उद्यमिता #युवा_शक्ति #नवाचार

Telephone

Website