Manoj Kumar Aggarwal
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Manoj Kumar Aggarwal, Politician, Ballabgarh.
14/07/2026
आज मोहना गांव में कारगिल शहीद श्री वीरेंद्र कुमार जी की पूज्यनीय माताजी स्व. श्रीमती लीला देवी जी के देवलोकगमन के उपरांत उनके निवास पर पहुंचकर महान वीर-प्रसूता के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
एक वीर योद्धा को जन्म देने वाली माँ केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की पूज्यनीय धरोहर होती हैं। पूज्य माताजी का साया सिर से उठना पूरे क्षेत्र के लिए एक असहनीय पीड़ा और ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। राष्ट्र सेवा में इस परिवार का सर्वोच्च त्याग और माताजी का मातृत्व हमारे लिए सदैव वंदनीय रहेगा।
इस अत्यंत कठिन और भावुक क्षण में शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी शोक संवेदनाएं साझा कीं। परमपिता परमेश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में मोक्ष प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहन करने का संबल व असीम धैर्य दें।
Click here to claim your Sponsored Listing.