Bareilly Post

Bareilly Post

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bareilly Post, News & Media Website, .

25/04/2025

आतंकी हमले के खिलाफ पूरनपुर में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, मोदी जी आतंकवाद खत्म करो...

पीलीभीत। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को पीलीभीत जनपद के पूरनपुर कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 25 अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद, बड़ी संख्या में लोग स्थानीय मस्जिद के सामने एकत्रित हुए और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश जताया।

प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला लेकर विरोध जताया और “आतंकवाद मुर्दाबाद”, “पाकिस्तान होश में आओ” जैसे नारों के साथ अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस दौरान देश के प्रति एकजुटता और शहीदों के प्रति सम्मान भी दिखा।

शांति और एकता का संदेश
प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और भारत का मुसलमान आतंकवाद के खिलाफ है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और शहीद परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस मौके पर कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हर वर्ग को आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा।