Gajanan kumar

Gajanan kumar

Share

सोच ही शक्ति है 💡
Gajanan kumar official page

Photos from Gajanan kumar's post 04/06/2026

आज बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बिहार के प्रांत संगठन मंत्री, नागेन्द्र समर्थ का अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक बौद्धिक सत्र संपन्न हुआ। सत्र का विषय था – "हिंदू धर्म एवं संस्कृति की विशेषताएँ"।
माननीय नागेन्द्र समर्थ जी ने अपने उद्बोधन में हिंदू की परिभाषा स्पष्ट करते हुए कहा कि हिंदू वह है जो ॐ को मानता हो, पुनर्जन्म में विश्वास रखता हो, अवतारवाद को स्वीकार करता हो तथा 16 संस्कारों में से कुछ संस्कारों का पालन करता हो। संप्रदाय, पूजा-पद्धति अथवा जन्मस्थान भिन्न हो सकते हैं, किंतु ये मूल तत्व हिंदू जीवन-दृष्टि की पहचान हैं।
उन्होंने संस्कृति की व्याख्या करते हुए कहा कि "लंबे कालखंड से समाज द्वारा पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्वीकार किए गए मानक मूल्यों को दृढ़ता से जीवन में लागू करने की प्रक्रिया ही संस्कृति है।"
धर्म की परिभाषा बताते हुए उन्होंने कहा कि "जो धारण करने योग्य है, वही धर्म है। केवल पूजा-पाठ ही धर्म नहीं है, बल्कि जीवन को श्रेष्ठ बनाने वाले सद्गुणों को धारण करना ही वास्तविक धर्म है।"
अपने मार्गदर्शन में उन्होंने हिंदू धर्म की अनेक विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति सभी जीवों के प्रति सम्मान का भाव रखती है। "वसुधैव कुटुम्बकम्", "सर्वे भवन्तु सुखिनः" जैसे महान आदर्श केवल स्वयं के नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के कल्याण का संदेश देते हैं।
उन्होंने बताया कि हिंदू संस्कृति प्रत्येक महिला में मातृत्व का दर्शन करती है तथा अपनी धर्मपत्नी के अतिरिक्त सभी महिलाओं को माता के समान सम्मान देने की शिक्षा देती है। यही हमारी सभ्यता और संस्कारों की महानता है।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म प्रकृति, पशु-पक्षियों, वृक्षों तथा समस्त सृष्टि के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखता है। नाग पंचमी, शीतला माता की आराधना, पीपल, नीम, पर्वत, नदियों तथा विभिन्न जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान इसी जीवन-दृष्टि का प्रमाण है। चींटी से लेकर हाथी तक, पत्थर से लेकर पर्वत तक, सृष्टि के प्रत्येक तत्व में ईश्वर का अंश देखकर उसका सम्मान करना हिंदू संस्कृति की अद्वितीय विशेषता है।
🚩 हिंदवः सोदरा: सर्वे। 🚩 वसुधैव कुटुम्बकम्। 🚩 जय श्रीराम। 🚩

17/05/2026

पाकिस्तान में भी नाम परिवर्तन का दौर शुरू

14/05/2026

पेपर लीक करने वाले पर बुलडोजर चढ़ा दीजिए।

Want your business to be the top-listed Media Company in Barh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Barh
803213