Good will pharma distributors

Good will pharma distributors

Share

short video comedy video bhakti yoga Gyan News सभी प्रकार की विडियो आप को मेरे पेज पर मिलेगा

28/06/2025

40 वर्षीय शर्मा जी थे। उनकी दोस्ती एक सुंदर महिला से फेसबुक पर हो गयी।
गुड मॉर्निंग, nice pic , wow, से आगे कुछ बातें इनबॉक्स में भी होने लगी।

शर्मा जी बहुत खुश रहने लगे। रोज़ इधर उधर से फेसबुकिया फूल💐 भेज देते।

एक दिन उनके मन की हो गयी।
इनबॉक्स में नंबर मांग लिया महिला ने।
अब क्या था। व्हाट्सअप शुरू।
जनाब रोमांटिक मैसेज👨‍❤️‍👨 भेजने लगे।

अरे फेसबुक पर महिला आपकी पोस्ट लाइक भर कर ले तो आप स्वयं को शाहरुख खान के अवतार समझने लगते हो। और अगर इस उम्र में फ्रेंड रिक्वेस्ट आ जाये तो कहना ही क्या।

खैर...एक दिन महिला ने फ़ोन लगा लिया: "जल्दी आ जाओ..मेरे पति बाहर गए हैं।"
जनाब बिजली की स्पीड से पहुंच गए।
बात शुरू होने से पहले ही शर्मा जी ने पूछा: “तुम्हारे पति आ गए तो?”

महिला बोली: “नहीं आएंगे और अगर आ भी जाएं तो तुम कालीन साफ करने लगना, थोड़ी देर में चले जायेंगे। वरना टेबल, पंखे साफ करते रहना”

ये बात चल ही रही थी कि डोर बेल बज गई। पतिदेव आ गए।

जनाब शर्मा जी घबरा कर अपना रुमाल निकाल कर टेबल साफ करने लगे।
महिला ने झाड़ू , फटका, डस्टर , वाइपर ला कर पटक दिया।

“लो साफ करो”

पति ने पूछा "कौन है ये।”

पत्नी बोली।
सफाई के लिए हाउसकीपिंग कम्पनी ने भेजा है।

सफाई चलती रही। एक पुराने कप में सफाई वाले शर्मा जी को चाय☕ भी मिली

पंखे, खिड़कियों, कालीनों आदि की सफाई के बाद बुरी तरह थके हारे जनाब शर्मा जी बोले:
“जाऊं मैडम”.
क्योंकि पतिदेव तो खिसकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

मैडम बोली: ओके।
हस्बैंड ने कहा , “पैसे कितने देना है”
पत्नी मुस्कुराते हुए बोली इनकी कंपनी में एडवांस जमा कर दिया था।
_बाहर निकलते ही शर्मा जी को उनके मित्र अग्रवाल साहब मिल गये और छूटते ही बोले.. कर आए सफाई शर्मा साहब... पिछले , साल मुझसे करवाई थी....🥴😃

*फिलहाल शर्मा जी ने अब फेसबुक से दूरी बना ली है और इंस्टाग्राम पर नई फ्रैंड के चक्कर में पड़े हुए है...*
#मजाक

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Barmer?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Barmer
Barmer
344001