Prajapati Ramesh Taak
सह संस्थापक भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्ग व संस्थापक निदेशक, आल इंडिया कुम्हार प्रजापति पॉलिटिकल फेडरेशन
09/06/2026
धर्म, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान योद्धा एवं अद्वितीय सेनानायक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने अन्याय, अत्याचार और दमन के विरुद्ध संघर्ष कर साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल प्रस्तुत की। उनका वीरतापूर्ण जीवन और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
09/06/2026
प्यारी भतीजी प्रेरणा (सुपुत्री श्री अशोक टाक), तुम्हारे जन्मदिन के इस खास मौके पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि तुम्हारी हर मनोकामना पूरी हो। तुम हमारे परिवार का गौरव हो, ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ती रहो। हैप्पी बर्थडे, प्रेरणा! 🎉🎂🍰😊👏
09/06/2026
पश्चिम बंगाल कुम्हार समाज का आंदोलन।
मिट्टी से जुड़ी कला पर संकट, सड़कों पर उतरे कोलकाता के कुम्हार"
कोलकाता में मिट्टी की कमी को लेकर कुम्हारों और शिल्पकारों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कलाकार सड़कों पर उतरे और रामलीला मैदान से रानी रस्मोनी तक डेढ़ सौ मीटर लंबे तिरंगे की यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मिट्टी माफिया की वजह से मिट्टी की कमी से उनकी पारंपरिक कला और रोज़गार दोनों पर संकट मंडरा रहा है। शिल्पकारों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर मिट्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की और मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सोपा।
25/05/2026
🚩 आगमन आमंत्रण: 13वाँ स्थापना दिवस 🚩
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन (BPHO) पंजीकरण संख्या: HR-13/2016-01882
"संगठन में शक्ति है, और हमारी एकता ही हमारी पहचान है।"
प्रिय सम्माननीय आजीवन सदस्यगण,
जय प्रजापति! 🙏
आप सभी को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन (BPHO) का 13वाँ स्थापना दिवस बेहद भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस गौरवशाली अवसर पर आप सभी कर्मठ एवं निष्ठावान साथियों की गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
आइए, इस विशेष दिन पर हम सब एक साथ मिलकर संगठन के संकल्पों को और मजबूत करें और समाज में अपनी सशक्त भूमिका को रेखांकित करें।
📅 कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 29 मई 2026 (शुक्रवार)
समय: सुबह 11:00 बजे से
स्थान: रायपुर
विशेष आग्रह:
आप सभी आजीवन सदस्यों से विनम्र निवेदन है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएँ और अपनी अटूट एकता का परिचय दें। आपका हर एक कदम समाज और संगठन की उन्नति की ओर एक मजबूत प्रयास है।
"एकता ही हमारी ताकत है, संगठन ही हमारा गौरव है।"
विनीत: भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन (BPHO) परिवार एवं समस्त पदाधिकारीगण
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
127021