Jan Samvad
स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक
news portal YouTube https://www.youtube.com/c/JanSamvad
Subscribe This Channel for latest updates
02/03/2026
नेशनल परिवार एकता संगठन का भव्य सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने की शिरकत।
सामूहिक इफ्तार में जुटे 200 रोजेदार, अमन-चैन की मांगी दुआं।
अफजलगढ़। रमजान के पवित्र माह में आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सौहार्द का संदेश देते हुए नेशनल परिवार एकता संगठन की ओर से नगर में भव्य सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया और देश में अमन-चैन, तरक्की तथा समाज की खुशहाली के लिए दुआएं कीं। इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन सादगी और अनुशासन के साथ किया गया। रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। अजान होते ही सभी ने सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार किया। इफ्तार के बाद नमाज अदा कर देश व प्रदेश की तरक्की के लिए विशेष दुआं की गई। कार्यक्रम में चेयरपर्सन पति जावेद विकार मुख्य रूप से मौजूद रहे। नगर के मोहल्ला बेगम सराय में स्थित शफीक मार्किट में इफ्तार कार्यक्रम से पूर्व चेयरपर्सन पति जावेद विकार व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहवेज अहमद ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे सामूहिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी सामाजिक सौहार्द और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन की लोगों ने सराहना की और इसे समाज को जोड़ने वाला प्रयास बताया। इफ्तार समारोह में इस अवसर पर चेयरपर्सन पति जावेद विकार के आलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष शावेज़ अहमद,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहम्मद कफील,जिला उपाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम,नगर अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद और जिला सचिव कमरुद्दीन,जुनेद, मोहम्मद रजब, मोहम्मद सुहेल, मोहम्मद अदनान, परवेज अहमद, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद सरफराज समेत बड़ी संख्या में रोजेदारों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
रिपोर्ट शोएब कुरैशी
Panchayat Elections 2026 Part 13
Panchayat Elections 2026 Part 10
Click here to claim your Sponsored Listing.