SAMAY SARAN
SAMAY SARAN आपको देता है छपरा बिहार की हर खबर
📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें
📲 WhatsApp: 9801224173
11/07/2026
सारण के दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार गांव में गृहस्वामी के साथ मारपीट कर अपराधियों ने घर से नकद समेत 6 लाख के गहने लुटे
सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार गांव में शुक्रवार की रात अपराधियों ने गृहस्वामी ऋषिदेव शर्मा को मारपीट कर बंधक बना लिया और घर में घुसकर उनकी पत्नी एवं मायके आई उनकी विवाहित पुत्री के करीब 6 लाख के गहने एवं 10 हजार रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए. फोन पर सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. घायल ऋषिदेव शर्मा को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है. घटना की गम्भीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ 2 ने भी घटना-स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
11/07/2026
यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. ई-20 पेट्रोल को लेकर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाने के बाद टोयोटा कंपनी ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है.
मनीष कश्यप ने दावा किया था कि ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी कार खराब हुई. पेट्रोल पंप पर हुए हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
"सड़क नहीं तो विकास कैसा? माफी गांव का सवाल सांसद जी से।"
नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 साल में पूरे भारत में 94,000 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Chhapra
CHAPRA