Chapra Tak

Chapra Tak

Share

सारण प्रमंडल के ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो एवं chapratak.com पर विजिट कीजिए करें

11/05/2026

गुमशुदगी की अपील

नाम: शिवम कुमार
उम्र 15 वर्ष
पिंटू सिंह का भतीजा
निवासी: ग्राम–कोंध थाना–पानापुर, जिला–सारण,यह लड़का घर से सुबह टहलने की बात कह निकला था। अभी तक घर लौट,
यदि किसी भी व्यक्ति को ये कहीं नजर आएं, तो कृपया तुरंत संपर्क करें—9835405626 /7260008400
एक छोटी सी सूचना किसी परिवार को उनके अपने से मिला सकती है। कृपया इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

10/05/2026

अंबेडकर जयंती पर ट्रेन रोकना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद चार युवक गिरफ्तार

सारण :- मशरक राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर अंबेडकर जयंती के दौरान पैसेंजर ट्रेन रोककर इंजन पर झंडा लगाने के मामले में रेल पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना मशरक-थावे रेलखंड की है, जहां 14 अप्रैल को गाड़ी संख्या 55109 थावे-छपरा कचहरी पैसेंजर को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।

बताया जाता है कि युवकों ने ट्रेन के इंजन पर झंडा लगाया, जिससे करीब 15 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

ट्रेन चालक की सूचना पर आरपीएफ ने जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवकों में पानापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी नीरज कुमार और प्रसंजीत कुमार, सतजोड़ा निवासी पंकज कुमार तथा पानापुर निवासी उपेंद्र कुमार शामिल हैं।

रेल पुलिस ने बताया कि रेलवे संचालन में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

09/05/2026

कुर्की वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

सारण :- पानापुर थाना पुलिस ने शनिवार को फरार चल रहे कुर्की वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान रसौली बिंद टोली निवासी राजकुमार राउत, श्यामसुंदर राउत एवं बचीया देवी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि तीनों के खिलाफ सिवान न्यायालय से कुर्की वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

Telephone