Manoj
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Manoj, Digital creator, Chhatarpur.
01/06/2025
छोटी बहन #पूर्वी_शाक्य को हाईस्कूल में 89% #गौतम_बुद्ध_इंटर_कॉलेज_हैदलपुर बदायूं में प्रथम स्थान आने पर अमर उजाला और फ्यूचर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित.....
#उज्जवल_भविष्य_की_मंगलकामनाएं
🎉🙏👑🎉🙏
#
01/06/2025
बहन #आराध्या शुक्ला ने हाई सेकेंडरी स्कूल कक्षा 12वीं में उच्च अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया और इस उपलक्ष्य में अमर उजाला की तरफ से सम्मानित किया गया
#उज्जवल_भविष्य_की_शुभकामनाएं
बहुत ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां
. 🎉🎊🎊💐🌿🍁💯...🖋️🖋️
01/06/2025
सात साल की वान्या शर्मा: सबसे कम उम्र की ग्लोबल योगा आइकॉन
सात वर्षीय वान्या शर्मा ने यूनिवर्सल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना 12वां विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर एक नया इतिहास रच दिया है। दिल्ली की इस नन्हीं योग साधिका को "सबसे कम उम्र की ग्लोबल योगा आइकॉन" का खिताब प्राप्त हुआ है। वान्या ने योग गुरु बाबा रामदेव से प्रेरणा लेकर योग की राह पर कदम रखा। बाबा रामदेव ने भारत में योग को जन-जन तक पहुँचाने में जो योगदान दिया, उससे प्रेरित होकर वान्या ने बेहद कम उम्र में असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
वान्या हर दिन प्रातः सूर्य नमस्कार, ध्यान, प्राणायाम और विभिन्न योगासन करती हैं, जो उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। उनके माता-पिता, हेमंत और हिमानी शर्मा, ने शुरू से ही उन्हें इस दिशा में प्रोत्साहन और मार्गदर्शन दिया। उनकी निष्ठा और निरंतर अभ्यास ने उन्हें गिनीज, एशिया, इंडिया और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में कुल 12 विश्व रिकॉर्ड्स का भागीदार बनाया है।
इन उपलब्धियों के चलते वान्या को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड, रतन टाटा मेमोरियल अवार्ड और शहीद भगत सिंह नोबल अवार्ड जैसे सम्मान प्राप्त हुए हैं। साथ ही, वह "Yoga for Har Ghar" अभियान की संयोजिका भी हैं और विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों को योग सिखाने का कार्य कर रही हैं। वर्चुअल योग सत्रों के ज़रिए उन्होंने भारत ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी योग का प्रचार-प्रसार किया है।
वान्या का सपना है कि वह "Yoga Littles" नामक एक डिजिटल मंच तैयार करें, जहाँ बच्चे खेल-खेल में योग सीख सकें। इसके साथ ही वह "स्वस्थ भारत" नामक एक डॉक्यूमेंट्री पर भी काम कर रही हैं, जिसका उद्देश्य आयुर्वेद, योग और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त, वह कल्कि फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
वान्या की प्रेरणादायक कहानी यह सिद्ध करती है कि अगर जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास हो, तो उम्र कभी भी लक्ष्य की राह में रुकावट नहीं बन सकती। वान्या आज न सिर्फ अपनी उम्र के बच्चों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं।
01/06/2025
स्पेन के फुटबॉलर GAVI ने अपनी पसंदीदा स्त्री के लिए रिजेक्ट किया स्पेन की राजकुमारी का प्रपोजल शादी करने से किया मना,किसी ने सच ही कहा है कि:- यदि प्रेम सिद्दत से हो तो,,,"प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए स्पेन की राजकुमारी को भी ठुकरा सकता है" ♥️🌻
01/06/2025
भारत में कोविड-19 लाइव अपडेट: भारत में सक्रिय मामले 3,000 के पार, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित ⛔📊💉
01/06/2025
अलवर की मिट्टी से निकले सितारे,भाई-बहन दोनों नेशनल मेडलिस्ट,
यश सैनी और नेहा सैनी ने एक साधारण परिवार से निकल कर अपने माँ-बाप,अपने शहर अलवर,और अपने राज्य राजस्थान का मान बढ़ाया है,यश सैनी का घर अलवर स्टेडियम के पास था, एक दिन उसने बच्चों को कबड्डी खेलते हुए देखा और कोच रविन्द्र कुमार से जा मिले,रोज प्रेक्टिस करने लगे खेल मैं निखार आने लगा और फिर स्टेट मैडल जीत लाए,भाई को देख छोटी बहन भी खेलने की ज़िद करने लगी, बेटे की कामयाबी को देखकर पिता श्री भुवनेश कुमार सैनी ने बेटी को भी स्टेडियम भेजना शुरू कर दिया,और फिर कोच की कारीगरी और बच्चों की ज़िद लगन और कड़ी मेहनत से,यश कुमार सैनी 50th जूनियर नेशनल मैं ब्रॉज मैडल जीतने और नेहा सैनी स्कूल नेशनल मैं ब्रॉज मैडल जीतने मैं कामयाब हुए,
दोनों भाई बहनों का सपना भारत के लिए खेलना है,
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
471315