Dabra express
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dabra express, News & Media Website, Dabra dist gwalior, Dabra.
*मैत्रीपूर्ण क्रिकेट में ब्रदर्स क्लब की शानदार जीत*
डबरा ।। डबरा के संधू क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट का आयोजन किया गया जिसमे नगर की गोपाल बाग और ब्रदर्स क्लब के बीच क्रिकेट का आयोजन किया गया।12 ओवर के इस मैच में गोपाल बाग के कप्तान अजय श्रीवास्तव ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमे गोपाल बाग की तरफ़ से पुनीत कोचर ने सर्वाधिक 46 रन बनाये इसके अलावा अजय श्रीवास्तब ने कप्तानी पारी खेलते हुए 20 रन बनाये,तो वही राज परिहार 2 रन के मामूली स्कोर पर आउट हो गए।गौपाल बाग ने कुल 12 ओवर में 103 रन बनाए।ब्रदर्स क्लब की तरफ़ से जग्गी कंग ने 4 विकेट और कप्तान पुष्पेश मिश्रा ने २ विकेट लिए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरे ब्रदर्स क्लब की तरफ के अमन शर्मा और जग्गी कंग ओपनिंग करने उतरे ।अमन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए ताबड़तोड़ 26 रन बनाये,तो वही डॉ आशीष ने शानदार 22 रन और बंटी के 22 रनों की बदौलत ब्रदर्स क्लब में 1 ओवर शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। गोपाल बाग की तरफ़ से विवेक और पंकज ने शानदार बोलिंग की। इस मैत्रीपूर्ण मैच में ब्रदर्स क्लब के कप्तान डॉ पुष्पेश मिश्रा ने रोमांचक मैच के लिए दोनों टीमों को बधाई दी #डबरा
बड़ी खबर ।
डबरा के चिनौर स्थित शासकीय स्कूल में साइकिलो के बाटने के पहले ही आश्चर्यचकित और रहस्यमय ढंग से लगी आग । पूरी रात लगती रही आग लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची मौके पर । घटना पर आम जनता ने उठाए सवाल । हादसा या सुनियोजित अपराध जांच की मांग तेज
शिक्षा विभाग के अधिकारी बने मूकदर्शक
डबरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए टेकनपुर से 10 किलो से अधिक गांजा पकड़ा । एक गिरफ्तार
09/04/2026
भाजपा ग्वालियर ग्रामीण जिला कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता डेंगरे ने किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत! पार्टी ने अन्य पदाधिकारी भी रहे मौजूद
डबरा में बंदरों का आतंक: बुजुर्ग महिला पर हमला, कई जगह काटा — अस्पताल में भर्ती*
डबरा। नगर में आवारा बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से बंदरों के झुंड द्वारा लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के कारण स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।जानकारी के अनुसार शहर में करीब 22 से 25 बंदरों का एक झुंड लंबे समय से डेरा जमाए हुए है। ये बंदर न केवल सड़कों पर राहगीरों को परेशान कर रहे हैं, बल्कि घरों में घुसकर भी लोगों पर हमला कर रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे नगरवासी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
बुजुर्ग महिला पर घर में घुसकर हमला
बुधवार को कमल टॉकीज रोड स्थित पॉश इलाके में बंदरों के झुंड ने एक गंभीर घटना को अंजाम दिया। घर में बैठी एक बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया और उसके शरीर पर कई जगह काट लिया।
घटना के बाद परिजनों ने महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
जिम्मेदारी को लेकर विभागों में टालमटोल
इस मामले में जब “पिपुल्स समाचार” द्वारा वन विभाग के डीएफओ मुकेश पटेल से चर्चा की गई, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों को पकड़ना वन विभाग के कार्यक्षेत्र में नहीं आता।उन्होंने यह जिम्मेदारी नगर पालिका पर डालते हुए कहा कि बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई स्थानीय निकाय द्वारा की जानी चाहिए।वहीं, जब इस संबंध में डबरा नगर पालिका के सीएमओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
*आम लोगो ने भारी आक्रोश*
लगातार बढ़ती घटनाओं और प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर नगरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कमल टॉकीज निवासी शंकर आहूजा का कहना है कि आज मेरी माताजी को घर में घुसकर बंदरों ने काटा और हमला किया , में पहले भी कई बार अधिकारियों से इस विषय में बात कर चुका हूँ लेकिन कोई नहीं सुनता । यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, प्रशासनिक अधिकारियों को इस विषय में कई बार बताया जा चुका है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है
अपराध करने की नियत से बैठे एक व्यक्ति को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया
डबरा पॉलिस की जाबाज कार्यवाही पर आपकी क्या राय है ?
*प्रदेश सरकार जनता पर अत्याचार बंद करे : जीतू राजोरिया*
बिजली कटौती, डीजल पेट्रोल और गैस किल्लत को लेकर डबरा कांग्रेस का धरना
डबरा डबरा में सोमवार को काँग्रेस कमिटी द्वारा एक विशाल धरने का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे हैं ।जानकारी के अनुसार डबरा में लगातार हो रही बिजली कटौती से एक और जहां आमजन ख़ासे परेशान है तो वही दूसरी और बिजली विभाग द्वारा लंबे समय से लोगो को आंकलित खपत के बिल दिए जा रहे है जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है । इसी के विरोध में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीतू राजोरिया के नेतृत्व में अग्रसेन चौराहे पर कांग्रेस ने विशाल धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार को जनता विरोधी करार दिया । कांग्रेस अध्यक्ष जीतू राजोरिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया की जिस प्रकार आए दिन बिजली कटौती बड़ती जा रही है , लोगो को बिजली बिल आंकलित खपत लगाकर दिए जा रहे है , गैस सिलेंडर आमजनता को मिल नहीं रहे इसके अलावा डिजल और पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी कतारे देखने को मिल रही है उससे साफ़ समझा जा सकता है की मध्यप्रदेश की मोहन सरकार किस कदर जनता के खून को चूस रही है । जीतू ने बताया की
आम जनता पहले से ही महंगाई से जूझ रही है। केंद्र सरकार ने गैस की कीमतों में वृद्धि की है, और सिलेंडरों की समय पर उपलब्धता भी सुनिश्चित नहीं की जा रही है। ज्ञापन के अनुसार, गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग के बाद 15 से 20 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने और एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है । धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और सरकार को यह चेतावनी भो देती है की अगर जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।कांग्रेस के धरने में प्रमुखतः कांग्रेस विधायक सुरेश राजे, अनिल परसोल्वाल, पार्षद हीरा सरदार , अमित राजोरिया रोशन बघेल अब्दुल हुसैन आदि शामिल थे।
महाराष्ट्रीयन थीम में डबरा की महिलाओं ने निकाली बाइक रैली ,लगाए जय श्रीराम के जयकारे
-नवसंत्सर के उपलक्ष में ग्रीन गोल्ड क्लब, कैट एवं महिला सामाजिक संगठनों द्वारा निकाली गई नारी शक्ति दो पहिया वाहन रैली
डबरा। हिंदू नववर्ष (नवसंत्सर) के उपलक्ष में शहर के ग्रीन गोल्ड क्लब, व्यापारिक संस्था कैट द्वारा हिंदू संगठन एवं महिला सामाजिक संगठनों के सहयोग से दो पहिया वाहन रैली निकाली गई। हिंदू महाराष्ट्रीयन थीम में निकाली गई रैली में दो पहिया वाहनों पर महिलाएं महाराष्ट्रीय गेटअप में सजी हुई सवार थीं। रैली शहर के तहसील मंदिर से प्रारंभ की गई जो कि शहर के तहसील रोड, नगर पालिका रोड, सुभाषगंज क्षेत्र ओवर ब्रिज से होकर नवगृह मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के आगे खुली जीप में नौ देवियों की झांकियां चल रही थी। यात्रा का जगह-जगह समाजसेवी संगठनों ने लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नवगृह मंदिर पर नौ देवियां बनी कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान संगठन की चंचल अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अनुराधा दुबे, प्रीती गुप्ता, मनिंदर कौर, डिंपल अग्रवाल,लता अग्रवाल, सोनम मांडिल, दीपक भार्गव, राजू चौधरी, विक्रम पाल, हरीशंकर साहू, राजीव शिवहरे, रीतेश मंगल, पंकज जैन, बॉबी संधु सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
इन्हे मिले बेस्ट अवार्ड्स:-
ऑल ओवर बेस्ट गेटअप के अवार्ड मनिंदर कौर, सोनम शिवहरे, के साथ ही अर्शदीप कौर,नीलम गुप्ता, प्रतीक्षा तिवारी, गरिमा गुप्ता, सोनाली गुप्ता, जया गुप्ता, रानी शिवहरे, मुस्कान दुर्गया, को बेस्ट मेकअप, गेटअप और दो पहिया वाहन डेकोरेशन के अवार्ड मिले। इसके साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी पुरुस्कृत किया गया।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आज प्रदेश की नगर पालिकाओं व नगर परिषद में एल्डरमैन यानी बवरिष्ठ पार्षदों की नियुक्ति कर दी गई है। इस दौरान डबरा नगर पालिका में 6 पार्षदों को नियुक्त किया गया है।
बता दे कि आगामी चुनाव की रणनीति को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी से ही कमर कस ली गई है और नगर पालिकाओ में लगातार हो रहे हंगामों के चलते वहां एल्डरमैन यानी वरिष्ठ पार्षदों की नियुक्ति अब प्रदेश सरकार के द्वारा कर दी गई है। हाल ही में जारी हुई सूची में डबरा नगर पालिका में 6 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। जिनमें समाज सेवा का पूनम गिदवानी, नारायण दास गुप्ता, नर्मदा प्रसाद पाण्डेय, भूपेन्द्र रावत, सुरेश साहू, प्रकाश कुशवाह को वरिष्ठ पार्षद के पद पर नियुक्त किया गया हैं।
इस दौरान एल्डरमैन के पद पर नियुक्त हुई शहर की समाज सेविका पूनम गिदवानी का कहना है कि प्रदेश सरकार के द्वारा नियुक्ति कर हम लोगों को समाज सेवा के रूप में और अच्छा कार्य करने के लिए आगे बढ़ाया गया है। डबरा नगर की हर मूल भूत समस्या पर हम कार्य करेंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Dabra
475110