Nyay Path
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nyay Path, Digital creator, Datia.
20/05/2026
🚨 न्याय पथ की जनअपील 🚨
भीषण लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
भिंड, छतरपुर, दतिया, निवाड़ी, पन्ना, टीकमगढ़ और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे बेहद भारी हो सकते हैं।
ऐसे समय में सिर्फ खुद का नहीं, बल्कि दूसरों का भी ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।
🐦 अपने घर की छत, बालकनी या बाहर पक्षियों और बेजुबान जानवरों के लिए पानी जरूर रखें।
💧 मजदूर, राहगीर, डिलीवरी बॉय, रिक्शा चालक या धूप में काम कर रहे किसी भी इंसान को पानी या छाछ जरूर पूछें।
🌳 अगर संभव हो तो किसी जरूरतमंद को थोड़ी छांव और मदद जरूर दें।
याद रखिए —
धूप चाहे कितनी भी तेज हो, इंसानियत उससे बड़ी होनी चाहिए।
इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता
एक छोटी सी कोशिश किसी की जान बचा सकती है।
खुद सुरक्षित रहें, खूब पानी पिएं और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।
— Nyay Path
20/05/2026
नॉर्वे के अखबार ने प्रधानमंत्री का कार्टून बनाकर सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे भारत की छवि को निशाना बनाने की कोशिश की है।
पश्चिमी दुनिया आज भी भारत को सपेरों और सांपों वाले पुराने नजरिए से देखना बंद नहीं कर पाई है।
आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन नस्लभेदी सोच और भारत का मज़ाक उड़ाना अभिव्यक्ति की आज़ादी नहीं कहलाता।
“न्याय पथ” साफ कहना चाहता है —
भारत अब वो देश नहीं जिसे विदेशी मीडिया अपनी घटिया मानसिकता से अपमानित कर दे और कोई जवाब न मिले।
140 करोड़ भारतीयों के आत्मसम्मान का भी सम्मान होना चाहिए। 🇮🇳🔥
Click here to claim your Sponsored Listing.