Kitabghar Prakashan

Kitabghar Prakashan

Share

मिलिए किताबों से उनके अपने घर किताबघर में।

06/02/2026

“फालतू औरत” — जब स्त्री हर रिश्ते में होते हुए भी बेदख़ल कर दी जाती है…

पंजाबी साहित्य की प्रख्यात लेखिका अजीत कौर की कहानियाँ किसी नारेबाज़ी की नहीं, बल्कि संवेदना और सच्चाई की आवाज़ हैं।
यहाँ स्त्री पत्नी, प्रेमिका, माँ या बेटी भर नहीं—
वह उस पुरुषवादी समाज में जी रही है जहाँ उसे अक्सर ‘फालतू औरत’ बना दिया जाता है।

इन कहानियों में है स्त्री का दर्द, संघर्ष और अपने लिए एक मुकम्मल स्पेस की तलाश—
जो पाठक को बहते दरिया की तरह अपने साथ बहा ले जाती हैं।

📖 एक जरूरी किताब — हर उस पाठक के लिए जो समाज को स्त्री की आँखों से देखना चाहता है।

https://www.amazon.in/dp/819373260X

03/02/2026

नरेन्द्र कोहली व्यंग्य साहित्य में कथात्मकता, वैचारिक उदारता और संवेदनात्मक सघनता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न विधाओं के साथ हिंदी व्यंग्य को भी समृद्ध किया है। उनके व्यंग्य लेखन की बहुत बड़ी शक्ति है घटना को अनुभव में रूपांतरित कर लेने की क्षमता। निजी सुख-दुःख से लेकर देश-दुनिया के जाने कितने पक्षों पर उन्होंने लिखा है। वे संप्रेषण का महत्त्व जानते हैं, इसलिए उनकी रचनाएं पाठकों में पर्याप्त लोकप्रिय हैं। कई बार वैचारिक पक्षध्रता या जड़ता एक लेखक को सीमित कर देती हैं। नरेन्द्र कोहली जड़ता को ‘रचनात्मक दृढ़ता’ से अपदस्थ करने वाले विवेकशील लेखक हैं। राजनीति से जुड़े विषयों में उनका विवेक विशेष रूप से देखा जा सकता है। वे असंगति पर आक्रमण करते हुए भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ मूल्यों को बचाने का प्रस्ताव रखते हैं। ‘व्यंग्य समय’ में नरेन्द्र कोहली के चयनित व्यंग्य उनके विस्तृत व्यंग्य लेखन से कुछ उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। रचनाकार को समग्रता में पढ़ने और पुनः पाठ के लिए प्रेरित करने का उद्देश्य भी इस उपक्रम में निहित है।

https://www.amazon.in/dp/8193372867

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


4764/2-A, 1st Floor, 23, Ansari Road, Darya Ganj, New
Delhi
110002

Opening Hours

Monday 10am - 6:30pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6:30pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6:30pm
Saturday 10am - 6:30pm