Ravi Kumar Raut
महापौर (मेयर) ,देवघर नगर निगम
(Official Page Mayor Deoghar)
23/06/2026
सुश्री सुलोचना मीणा जी को देवघर नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण पर शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।
बाबा वैद्यनाथ की पावन नगरी को स्वच्छ ,सुंदर और सुरक्षित बनाने में नगर निगम के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सुझाव और सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
22/06/2026
मोहनपुर प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि श्री रंजीत यादव जी के भतीजे ऋषि के विवाह समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर नवविवाहित दंपति से भेंट कर उन्हें वैवाहिक जीवन के नए अध्याय के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभाशीर्वाद प्रदान किया।
विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों के आत्मीय संबंधों का भी पवित्र सूत्र है। यह सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण संस्कार है, जो प्रेम, विश्वास, सहयोग और जिम्मेदारियों के साथ जीवन को नई दिशा प्रदान करता है।
मैं नवदंपति के सुखद, सफल एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए शुभेच्छाएं प्रेषित करता हूं।
22/06/2026
आज अपने गृह वार्ड संख्या 28 में ,अपने वार्डवासियों , परिवारजनों ,युवा साथियों से क्षेत्र भ्रमण में मुलाकात किया। उनकी समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना, देखा और निराकरण की पहल की।
#देवघर #मेयर #समाधान
21/06/2026
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ,बड़े भाई संजय शर्मा जी के आवास पर पूज्यनीय माताजी के श्राद्ध कार्यक्रम की हो रही तैयारियों पर विचार विमर्श में शामिल हुआ।
इस अवसर पर पोड़ैयाहाट के लोकप्रिय विधायक श्री प्रदीप यादव जी एवं पार्टी के सांगठनिक पदाधिकारियों , समर्थकों एवं ग्रामवासियों से सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।
21/06/2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष समिति देवघर द्वारा इनडोर स्टेडियम एवं भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा केकेएन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता किया।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर निरोग, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।
"करें योग, रहें निरोग"।
योग से स्वस्थ तन, शांत मन और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करें।
#अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Deoghar
814112