Hamara Safar

Hamara Safar

Share

हमारा सफर फेसबुक पेज पर स्वागत है, यहां आपको लेटेस्ट खबर मिलेगा।

07/03/2026

झिटकाहीं पंचायत में PACS अध्यक्ष पद के लिए हामिद रेज़ा ने भरा नामांकन।
ढाका :झिटकाहीं पंचायत से PACS अध्यक्ष पद के लिए हामिद रेज़ा साहब ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और उन्होंने जोरदार समर्थन जताया।

इस मौके पर हामिद रेज़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य किसानों तक सरकार की सभी योजनाओं और सुविधाओं को सही तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कई बार किसानों को जरूरत के समय लोन नहीं मिल पाता, लेकिन वे कोशिश करेंगे कि किसानों को समय पर लोन और हर संभव मदद मिल सके।

उन्होंने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें विजयी बनाकर PACS को एक अच्छे और ईमानदार हाथों में सौंपें, ताकि किसानों और क्षेत्र का विकास बेहतर तरीके से हो सके।

03/03/2026

ढाका बिजली विभाग में घूसखोरी का ऑडियो वायरल
ढाका बिजली विभाग से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लाइट मैन और सुपरवाइजर के बीच कथित रूप से घूस लेकर बांटने की बातचीत सामने आ रही है।
वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो यह आम जनता के भरोसे के साथ बड़ा धोखा होगा।
प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।





DemandInvestigation
Accountability
StopCorruption
PublicVoice
Transparency

Want your business to be the top-listed Media Company in Dhaka?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Murli
Dhaka