Digit Media Times
Local digital news
धनबाद : सिटी सेंटर में Houte Coutare शोरूम का हुआ उद्घाटन।
29/10/2024
Dhanbad : कॉग्रेस प्रत्यासी अजय दुबे ने किया नामांकन, कॉग्रेस के सैकड़ों समर्थकों क़े साथ किया जीत का दावा,साथ ही कॉग्रेस बंगाल अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी रहे मौजूद..
27/10/2024
मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ राज सिन्हा ने की बैठक, चुनाव पर किया चर्चा
धनबाद : धनबाद विधानसभा अंतर्गत धनबाद प्रखंड में आने वाले विभिन्न मंडलों में धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने की बूथ के अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य, सभी वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्यों और सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। वहीं कार्यकर्ताओं ने राज सिन्हा को टिकट मिलने पर बधाई दी तथा माला पहनाकर स्वागत किया।मनईटांड़ मंडल, भूली मंडल, सदर मंडल के बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य, सभी वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्यों और सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार करने को कहा। उसके बाद दुर्गा मंडप भूदा में मन की बात कार्यक्रम तथा भूली के द्वारा भूली के सभी दुर्गा पूजा कमिटियों को सम्मानित कार्यक्रम में शामिल हुए.
27/10/2024
कांग्रेस में रोहित यादव और जलेश्वर महतो के बीच दरार, चुनावी समीकरण पर बड़ा असर
बाघमारा: कांग्रेस के वरीय नेता रोहित यादव की नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है। पिछले चुनावी अभियान में सक्रिय और जनता में मजबूत पकड़ बनाने वाले यादव इन दिनों टिकट नहीं मिलने से उनके मन में गहरी नाराजगी है, जो अब पार्टी के लिए बड़ा सिरदर्द बनती दिख रही है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जलेश्वर महतो रोहित यादव के आवास पर पहुंचे। हालांकि, यादव से मुलाकात न हो पाने के कारण महतो और उनके साथ गए कार्यकर्ता निराश होकर लौट गए।
सूत्रों के अनुसार, रोहित यादव ने पिछले पांच महीनों में कांग्रेस में इतनी सक्रियता दिखाई कि जनता के बीच उनका प्रभाव तेजी से बढ़ा। राष्ट्रीय जनता दल से कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के समर्थन में जितना काम किया, उतना आमतौर पर वर्षों में होता है। लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को नजरअंदाज करते हुए टिकट नहीं दिया। ऐसी परिस्थिति में उनकी नाराजगी स्वाभाविक है।
*क्या कांग्रेस के लिए खतरनाक है यह नाराजगी?*
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रोहित यादव की नाराजगी अगर और बढ़ती है तो पार्टी के लिए यह एक गंभीर समस्या बन सकती है। बाघमारा में कांग्रेस के प्रति समर्थन बनाए रखने वाले नेता और कार्यकर्ता, जो पिछले 15-25 वर्षों से पार्टी का झंडा बुलंद किए हुए हैं, इस घटनाक्रम से असमंजस में हैं। अगर यह असंतोष और गहराता है, तो पार्टी में विभाजन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे विपक्ष को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।
*कांग्रेस के लिए सवालों के घेरे में टिकट वितरण का निर्णय*
कांग्रेस ने जिस आधार पर रोहित यादव को टिकट नहीं दिया, वह भी सवालों के घेरे में है। यादव का क्षेत्र में अच्छा जनाधार माना जाता है। पार्टी ने उन्हें टिकट का लालच देकर सदस्यता तो दिलाई, पर चुनाव लड़ने के समय पीछे हट गई। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस के नेताओं को यादव के चुनाव लड़ने से पार्टी की हार की आशंका थी? अगर ऐसा था तो उनकी लोकप्रियता और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए टिकट क्यों नहीं दिया गया?
इस घटनाक्रम से कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर बड़ा असर पड़ सकता है, खासकर बाघमारा क्षेत्र में। अब देखना यह है कि पार्टी इस स्थिति से कैसे निपटती है और रोहित यादव की नाराजगी को
Click here to claim your Sponsored Listing.