Hi-tech Computer Hardware & Networking

Hi-tech Computer Hardware & Networking

Share

We are sales & service computer/laptop, peripherals. Provide AMC & more IT solutions......

Untitled album 28/02/2020
Photos 03/02/2014

अब बनेगा न टूटने वाला शीशा

टोरंटो| क्या आप अपने घर में शीशे से बने सजावटी सामान रखने से डरते हैं क्योंकि आपके शैतान बच्चे इन्हें ज्यादा दिन नहीं टिकने देते? तो अब ऐसा ज्यादा दिनों तक नहीं होगा। भविष्य में नेक्स्ट जेन ग्लास (अगली पीढ़ी का शीशा) बनने जा रहा है जो मुड़ जाएगा लेकिन गिरने पर टूटेगा नहीं।

मैक्गिल यूनिवर्सिटी, कनाडा के इंजीनियरों ने एक तकनीक विकसित की है जो ऐसा शीश्रा बनाती है जो आसानी से मुड़ सकता है और गिरने पर थोड़ा ही खराब होता है। शीशे की मजबूती बढ़ाने की प्रेरणा सीप जैसी प्राकृतिक ढांचों से मिली।

मैक्गिल के मैकेनिकल इंजीनिरिंग विभाग के प्रोफेसर फ्रेंकोइस बाथ्रेलत ने बताया, "घोंघे के गोले लगभग 95 प्रतिशत चाक से बने होते हैं जो इसके शुद्ध रूप में बहुत नाजुक होते हैं।" लेकिन सीप का अंदरूनी भाग सूक्ष्म पट्टियों से बना होता है जो लेगो इमारत ब्लॉक के छोटे रूप की तरह होता है और बहुत मजबूत माना जाता है।

शोधकर्ताओं ने शीशे की स्लाइडों में 3-डी सूक्ष्म दरारों (माइक्रो-कै्रक्स) का तंत्र उत्कीर्ण करने के लिए लेजर का प्रयोग किया। इसके परिणाम चौंकाने वाले थे। शोधकर्ता, गैर उत्कीर्ण स्लाइडों के अपेक्षा, शीशे की स्लाइडों की मजबूती को 200 गुना ज्यादा बढ़ाने में सक्षम थे। सूक्ष्म-दरारों के तंत्र को उत्कीर्ण करने से वे इसे फैलाने और बड़ा करने में दरारों को रोकने में सक्षम थे।

बाथ्रेलत के अनुसार, इससे किसी भी आकार के शाशे की शीट को बढ़ाना आसान होगा। उन्होंने बताया, "हमें पता है कि अब सूक्ष्म-दरारों के पैटर्न का प्रयोग करके हम शीशे या अन्य सामग्रियों को मजबूत कर सकते हैं।"

नेचर कम्युनिकेशन में प्रकशित अध्ययन में कहा गया कि भविष्य में शोधकर्ताओं की मिट्टी के बर्तनों और पॉलिमर्स पर काम करने की योजना है।

Photos 03/02/2014

बचपन में बिछड़े फेसबुक पर मिले

फिल्मों और कहानियों में तो आपने भाइयों को बिछड़ते और मिलते हुए कई बार देखा या पढ़ा होगा पर रील लाइफ की ऐसी कहानी को रियल लाइफ में सच होते हुए कितनों ने सुना है?

यह हकीकत है उन दो सगे भाइयों की जो सालों पहले जुदा हो गए थे लेकिन फेसबुक की बदौलत दोनों फिर से मिल गए। यह दिलचस्प कहानी है पुणे के रहनेवाले संतोष डोमले और अंकुश डोमले की। करीब 11 साल पहले किसी बात पर नाराज होकर अंकुश ने घर छोड़ दिया था। परिजनों ने ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इस दौरान वो मुंबई से लेकर नांदेड और लुधियाना तक भटकता रहा और फिर थकहारकर एक गुरुद्वारे में काम करने लगा।

पिछले हफ्ते जब अंकुश ने फेसबुक पर अपने भाई संतोष को देखा तो फोन पर अपनी खबर दी। हालांकि इतने सालों बाद संतोष के लिए अपने भाई को पहचानना मुश्किल था क्योंकि वो कन्वर्ट होकर सिख बन चुका था और अपना नाम बदलकर गुरुबाज सिंह रख लिया था लेकिन मां की ममता ने अपने बिछड़े बेटे को देखते ही पहचान लिया।

Photos 03/02/2014

क्या आप फेसबुक के ये फीचर्स जानते हैं...

फैमिली, फ्रेंड्स और सभी जान पहचान वालों से कनेक्ट रहने में सोशल साइट्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण रोल निभाती हैं। लेकिन सभी फ्रेंड्स से सही कनेक्टिविटी रखने के लिए इस साइट्स के सही फीचर्स पता होना अनिवार्य है। आइए आपको बताते हैं फेसबुक के कुछ ऐसे फीचर्स जिनके बारे में आप नहीं जानते...

1- फेसबुक पर भेजे ईमेल

आप जिस तरह अपने जीमेल या याहू मेल से किसी को ईमेल करते हैं उसी तरीके से आप अपने फेसबुस फ्रेंड को जीमेल से फेसबुक पर ईमेल कर सकते हैं। किसी को ईमेल भेजने के लिए ईमेल आईडी की जरूरत होती है। फेसबुक ने सभी यूजर्स को ईमेल एड्रेस के रूप में एक पहचान दे रखी है।

आप किसी भी फेसबुक यूजर्स को उसके यूजर नेम के साथ फेसबुक डॉट कॉम ([email protected]) लिखकर ईमेल कर सकते हैं। ये ईमेल आपके फेसबुक फ्रेंड के मैसेज बॉक्स में आपकी तस्वीर के साथ दिखाई देता है।

नोट: यूजर नेम कॉमन होने के कारण यूजर नेम के साथ कुछ अंक भी हो सकते हैं। फेसबुक फ्रेंड के अबाउट सेक्शन जाकर आप फ्रेसबुक ईमेल आईडी देख सकते हैं।

2- इंट्रेस्ट लिस्ट बनाना

फेसबुक यूजर्स के लिए ये भी विकल्प मौजूद है कि वे अपने दिलचस्पी की चीजों की एक लिस्ट बना सकते हैं।
Create list पर क्लिक करते ही अपने समाने एक विंडो खुल कर आती है। जिसमें आपके द्वारा लाइक की गईं चीजें दिखाई देंगी।

आप लाइक की गईं चीजों जैसे पेज, मूवी, बुक वगैराह को एक नाम देकर ऑगनाइज कर सकते हैं। साथ ही ये तय कर सकते हैं कि आपके द्वारा लाइक की गईं किन-किन चीजों को कौन-कौन देख सकता है।

3- फोटो व्यू पुराने अंदाज में

फेसबुक ने अपनी साइट पर काफी सारे बदलाव कर दिए हैं। कुछ लोगों के ये बदलाव अच्छे लगते है तो कुछ लोग इसको न पसंद भी करते हैं।

लेकिन न पसंद करने पर नहीं उन बदले हुए फीचर का इस्तेमाल करना होता है। जैसे फेसबुक पर फोटो को देखना। जैसे ही आप फोटो पर क्लिक करते हैं एक ब्लैक बॉक्स के अंदर आपको फोटो दिखाई देती है।

अगर आप इसको पुराने अंदाज में देखना चाहते हैं तो बस कंप्यूटर के F5 बटन को दबाएं और पुराने अंदाज में फोटो के देखें।

4- फेसबुक टैगिंग से निजात

कुछ फेसबुक यूजर्स को इस बात से काफी परेशानी हो जाती है कि उनको अनाप-शनाप तस्वीरों में टैग कर दिया जाता है। टैग तस्वीर आपके सभी फेसबुक दोस्तों को दिखाई दे रही होती है।

लेकिन आप ऐसी टैगिंग से बच सकते हैं। इसके लिए आप टैगिंग रिव्यू का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें अगर कोई व्यक्ति आपको टैग करना चाहता है तो पहले उस तस्वीर को देखेंगे फिर उसको टैगिंग की अनुमति देंगे।

इसके लिए आप फेसबुक के सेटिंग में जाकर बाएं ओर दिए गए ऑप्‍शन टाइमलाइन एंड टैगिंग पर ‌क्लिक करके टैगिंग रिव्यू विकल्प को ऑन कर सकते हैं।

5- फेसबुक ‌डाउनलोडिंग

सोशल नेटव‌र्किंग साइट फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट, फोटो, मैसेज, इंफोमेशन शेयर करते हैं, वो हमेशा फेसबुक पर ही रहती है। अगर आप चाहें तो आप ये डाटा अपने कंप्यूटर में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

फेसबुक से डाटा डाउनलोड करने के लिए फेसबुक सेटिंग में जाकर, जनरल अकाउंट सेटिंग पर क्लिक करें। यहां आपको पासवर्ड बदलने का ऑप्‍शन भी मिलता है और नीचे की ओर एक डाउनलोड कॉपी का ऑप्‍शन भी होता है।

डाउनलोड कॉपी पर क्लिक करके आप फेसबुक का सारा डाटा डाउनलोड कर सकते हैं।

6- फेसबुक नोटिफिकेशन

अगर आप स्मार्टफोन में फेसबुक का इस्तेमाल हैं तो कभी-कभी फेसबुक की लगातार आने वाली नोटिफिकेशन परेशान भी कर देती हैं।

आप फेसबुक नोटिफिकेशन को बंद भी कर सकते हैं। इसके लिए आपके स्मार्टफोन के प्राइवेसी सेटिंग में जाकर, नो‌टिफिकेशन ऑप्‍शन पर क्लिक करें। यहां मोबाइल पुश को देखें और टिक को हटा दें।

Photos 03/02/2014

फेसबुक संस्‍थापक ने दान किए 50 लाख डॉलर

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी ने सिलिकान वैली स्थित एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार में मदद स्वरूप 50 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि दान में दी।

इस उपहार की घोषणा कल हुई थी और ईस्ट पालो अल्टो, कैलिफ में स्थित रेवेंसवुड फैमिली हेल्थ सेंटर में अन्य सुविधाएं बढ़ाने में 2.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि का खर्च आएगा। नई इमारत के अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है। 29 वर्षीय जुकरबर्ग फेसबुक शुरू करने के बाद विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार हो गए। जुकरबर्ग ने लगभग एक दशक पूर्व हावर्ड यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को शुरू किया था। फोर्ब्‍स पत्रिका के अनुमान के मुताबिक उनकी संपत्ति 19 अरब अमेरिकी डॉलर है।

जुकरबर्ग अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा परोपकार में लगा चुके हैं। पिछले साल वे और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने सिलिकन वैली कम्युनिटी फाउंडेशन को करीब 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मूल्य की फेसबुक स्टॉक दान की थी।

Want your business to be the top-listed Computer & Electronics Service in Gauriganj?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Gauriganj
227409

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm
Sunday 11am - 6pm