Gct News Aima Media
News/Media Company
06/06/2026
गोसाईगंज को मिलेगी करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात।
विधायक अभय सिंह करेंगे शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन।
गोसाईगंज,अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज में विकास कार्यों की एक और ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। दिनांक 06 जून 2026 को सायं 4:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह करोड़ों रुपये की जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ करेंगे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल, सभासदगण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहेंगे।
नगर पंचायत के लगभग तीन वर्ष के कार्यकाल में अध्यक्ष एवं सभासदों के सामूहिक प्रयासों तथा शासन के सहयोग से कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। नगर पंचायत के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे नगर को नई पहचान और नई दिशा मिलने जा रही है।
प्रमुख योजनाओं में वंदन योजना, जल निकासी योजना, पेयजल योजना, कान्हा गौशाला योजना, अंत्येष्टि स्थल विकास योजना तथा केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग से संचालित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
विशेष रूप से महादेव घाट पर वंदन योजना के अंतर्गत नए घाट का निर्माण, पार्क विकास, यात्री विश्राम स्थल, सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी विधायक अभय सिंह द्वारा किया जाएगा। इन कार्यों से महादेव घाट का सौंदर्यीकरण होगा तथा श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नगर पंचायत सूत्रों के अनुसार इन सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति दिलाने एवं शासन स्तर पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में विधायक अभय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसके परिणामस्वरूप गोसाईगंज को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।
नगर पंचायत ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर विकास कार्यों के इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें तथा अपने जनप्रतिनिधियों द्वारा कराए जा रहे जनहितकारी कार्यों का अवलोकन करें।
30/05/2026
गाजीपुर में बिंदु होटल संचालक की गोली मारकर हत्या, चार नकाबपोश बदमाश फरार
गाजीपुर। शहर के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के संचालक विनीत राय की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:45 बजे दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाश होटल के मुख्य गेट पर पहुंचे। उन्होंने गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी शंभू यादव से पहले 16 बीयर और बाद में 8 बीयर की मांग की। भुगतान के बहाने उन्होंने होटल मैनेजर का मोबाइल भी मंगवा लिया और बातचीत में गार्ड को उलझाए रखा।
इसी दौरान होटल संचालक विनीत राय खाना खाने के बाद घर जाने के लिए मुख्य गेट पर पहुंचे। पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शरीर में चार गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने घटना के बाद गार्ड शंभू यादव को भी निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह होटल के अंदर भागकर चैनल गेट बंद कर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, या होटल में पूर्व में हुए तोड़फोड़ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मृतक विनीत राय, गोंड़उर निवासी अधिवक्ता आलोक राय उर्फ डब्लू राय के पुत्र थे और गौसाबाद स्थित बिंदु होटल का संचालन करते थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है और मामले की जांच जारी है।
पत्रकार हरिओम कुमार
26/05/2026
यूपी में प्रधानी की चकचक थम गई क्योंकि सरकार ने मौजूदा प्रधानों को जिम्मेदारी दी है लेकिन #अधिकारों में कटौती कर दी
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मौजूदा प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी तो दी जा रही है, लेकिन उनके अधिकार पहले जैसे नहीं रहेंगे। शासन के आदेश के मुताबिक प्रधान अब केवल ग्राम पंचायत के सामान्य और नियमित कामकाज ही संभाल सकेंगे, जबकि बड़े वित्तीय और नीतिगत फैसलों पर उनका सीधा अधिकार नहीं होगा।
आदेश के अनुसार सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, कर्मचारियों के भुगतान और पहले से स्वीकृत कार्यों के संचालन जैसे रोजमर्रा के काम जारी रहेंगे, लेकिन नई योजनाएं शुरू करने या बड़े वित्तीय निर्णय लेने की स्थिति सीमित रहेगी। शासन ने साफ किया है कि प्रशासक किसी भी प्रकार का नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेगा। यदि कोई विशेष परिस्थिति पैदा होती है तो प्रस्ताव पहले जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद ही कार्रवाई हो सकेगी। यानी गांव की कमान फिलहाल प्रधानों के हाथ में दिखेगी, लेकिन बड़े फैसलों की चाबी प्रशासन के पास रहेगी। आदेश छह महीने के लिए है आगे विस्तार भी सरकार कर सकती है
पत्रकार हरिओम कुमार
हरिओम कुमार संवाददाता
*सीकरी में क्रिकेट का महासंग्राम
चिलचिलाती धूप में खिलाड़ियों का कम नहीं हुआ जोश और जुनून*
फतेहपुर सीकरी स्थित । मोड बाईपास दूरा रोड क्रिकेट का मैदान उस समय रोमांच से भर उठा, जब क्रिकेट के अंतिम दिन महामुकाबले में क्रिकेट टीम नगला बीच व ग्वालियर टीमों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया ।
दूर-दूर से आए दर्शकों का उत्साह ऐसा था कि पूरा मैदान तालियोंसे गूंजता रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुत्र राकेश चौधरी,युवा नेता बॉबी सरपंच,भाजपा नेता हेमेंद्र तिवारी, सागर चौधरी,शिक्षक नेता महताब चाहर , होशियार सिंह प्रधान महेश शर्मा ,मनोज सरपंच की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
फाइनल मुकाबले में मेन ऑफ द मैच रहे रवि चौधरी
क्रिकेट टीम नगला बीच के कप्तान रवि चौधरी ने दमदार मुकाबले में प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर क्रिकेट टीम को हरा मेन ऑफ द मैच अपनी टीम के नाम किया ।
जिसमे राकेश चौधरी ने विजेता टीम को 31000 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान की वहीं उपविजेता टीम के कप्तान संजय खान को बॉबी सरपंच ने 21000 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान कर हौसला बढ़ाया ।
क्रिकेट मैच आयोजक विष्वेंद्र कुमार मूला ने कहा खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला है ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं इस दौरान प्रमुख रूप से क्रिकेट मैच आयोजक सत्कार चौधरी,मोहित चौधरी, हरदौल सिंह,प्रमोद फौजदार, देवेंद्र सिंह प्रबंधक ,अशोक प्रधान, कुशल चौधरी ,ओमी टीकरी, डिप्टी चेयरमैन साबिर समेत बड़ी संख्या में युवा क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
08/05/2026
गाजीपुर श्मशान घाट पर ‘लकड़ी और आग’ के नाम पर वसूली पर सख्त हुए डीएम, बोले- शोक में डूबे परिवारों का शोषण बर्दाश्त नहीं
गाजीपुर। जनपद के श्मशान घाटों पर शवदाह के दौरान लकड़ी, आग और अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर की जा रही कथित अवैध वसूली का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। कई परिवारों ने आरोप लगाया कि शोक और मानसिक तनाव की स्थिति में होने के बावजूद उनसे लकड़ी, चिता सजाने और अग्नि देने के नाम पर मनमानी रकम मांगी जाती है।
मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद उन्होंने संबंधित नगर पालिका अधिकारियों, श्मशान घाट संचालन से जुड़े कर्मचारियों तथा डोम समाज के लोगों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में शोकाकुल परिवारों का आर्थिक शोषण नहीं होना चाहिए। डीएम ने कहा कि अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील प्रक्रिया को कमाई का जरिया बनाना अमानवीय है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Reporter :- हरिओम कुमार
05/05/2026
04/05/2026
*अलीगढ़*
*भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय नेता भाजपा शक्ति केन्द्र प्रभारी सिधौली ठाकुर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में असम में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया*........
अलीगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के कद्दावर नेता पूर्व सदस्य ब्रज क्षेत्र कार्यकारिणी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा भाजपा शक्ति केन्द्र प्रभारी सिधौली ठाकुर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में धनीपुर पर पश्चिम बंगाल में असम में ऐतिहासिक जीत कहां से होने पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शक्ति के केंद्र सिधौली के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया लड्डुओं का वितरण किया भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय नेता ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने साफ कहा है कि टीएमसी में जो गुंडागर्दी कर रखी थी वह सब खत्म हो गई ममता बनर्जी की राजनीति खत्म हो गई अब कभी जिंदगी में वस् सत्ता में वापस नहीं हो सकती पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को ऐसा जनादेश दिया है टीएमसी की जिंदगी में वापस नहीं हो सकती टीएमसी के गुंडे या तो पश्चिम बंगाल छोड़ देंगे या भूमिगत हो जाएंगे
04/05/2026
गाजीपुर: मुख्तार अंसारी गैंग के 61 ठिकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई......
गाजीपुर: जनपद पुलिस ने ऑपरेशन 'वज्र (IS-191)' के तहत कुख्यात मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्यों और सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रविवार देर रात पुलिस ने एक साथ 61 ठिकानों पर दबिश देकर अपराधियों में हड़कंप मचा दिया। इस अभियान के दौरान कुल 12 पुलिस टीमों ने थाना कोतवाली, मुहम्मदाबाद, जंगीपुर, करंडा और भांवरकोल क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की।
पुलिस ने लगभग दो दर्जन संदिग्ध सहयोगियों को थाने लाकर उनके वर्तमान गतिविधियों के सम्बन्ध में गहन पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने पहले निरस्त किए गए लगभग 90 शस्त्रों का सत्यापन किया और संबंधित लोगों से पूछताछ कर उनका डोजियर तैयार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध, माफिया गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। पत्रकार हरिओम कुमार
04/05/2026
*भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के मजबूत स्तम्भ रहे राजेश वर्मा सहित दर्जनों लोगो ने ली भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता*
*बाराबंकी।*
भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन को सोमवार को बड़ा झटका लगा। संगठन के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले वरिष्ठ किसान नेता राजेश वर्मा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण कर ली सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजेश वर्मा ने कहा कि वे किसानों के हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह संगठन बिना किसी राजनीतिक दबाव के किसानों की आवाज उठा रहा है अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राम बरन वर्मा ने राजेश वर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से संगठन को जिले में और मजबूती मिलेगी। किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी गौरतलब है कि राजेश वर्मा लंबे समय से टिकैत ग्रुप से जुड़े थे और जिले में संगठन का प्रमुख चेहरा माने जाते थे। उनके अचानक संगठन बदलने से किसान राजनीति में हलचल तेज हो गई है जिला अध्यक्ष राम बरन वर्मा ने कहा बहुत जल्द कोठी पंचायत मे बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा आज की बैठक मे राजेश वर्मा को जिला उपाध्यक्ष देशराज को जिला सचिव शिव करन को तहसील उपाध्यक्ष हैदरगढ़ व शिव बरन वर्मा को जिला सचिव व भारत लाल गुप्ता को तहसील सचिव हैदरगढ़ व विजय रावत को ब्लॉक उपाध्यक्ष सिद्धौर व निरंजन वर्मा को ब्लॉक सचिव सिद्धौर मनोनीत किया गया इस दौरान जिला महासचिव चौधरी कमालुद्दीन व सनद वर्मा जिला प्रवक्ता जिला सोशल मीडिया प्रभारी विपिन वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मसौली अंकित वर्मा व मुन्ना भाई जिला कार्यकारणी सदस्य मौजूद रहे
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Sukhdehri Klan
Ghazipur
233231