Siddharth Rai

Siddharth Rai

Share

Siddharth Rai is a young Indian Social Activist and National Youth Awardee by Government of India , State Youth Awardee by Govenment of Uttar Pradesh .

03/06/2026

ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मिला , पर चलाना नहीं आता है .. हद है ।।

जब कुछ महीने पहले मैंने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख कर हरिहरपुर गांव के स्वास्थ उपकेंद्र की स्थिति के बारे में बताया था तब यहाँ पहली बार ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर आया , इस बात को भी बहुत दिन हो गए … पर आज जब मैं पहुँचा तब पता चला इनको चलाने नहीं आता है …. यह क्या है ?

गाँव - गाँव में कैसे लोगों और बेहतर सुविधा मिले उसके लिए सरकार इतनी योजनाएं दे रही , संसाधन भेज रही , सब कर रही पर यह गाँव में क्यों नहीं मिल रही ? क्यों स्वास्थ विभाग के अधिकारी ऐसा कर रहे हैं ?

03/06/2026

जहाँ शौचालय की गंदगी वही जन्म लेता है नवजात !

हरिहरपुर गाँव ( ब्लॉक मनिहारी ) के स्वास्थ उपकेंद्र की यह वीडियो है , ख़ुद देखिए शौचालय और जहाँ जन्म होता है उसमे क्या अंतर है ।
शौचालय के पॉट से चार कदम की दूरी पर बेड है डिलीवरी का , और डिलीवरी के कमरे में लगे बेसिन में रखा हुआ है शौचालय की लेट्रिन साफ़ करने वाला ब्रश और तमाम गंदगी ।

एक बल्ब है छोटा सा उसी की रोशनी में दो कमरे और शौचालय में प्रकाश पहुँच रहा है ।

इसी छोटे से बल्ब की रोशनी में जन्म दिलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है ।

ऐसा नहीं है कि मैंने पहले बताया नहीं था , मैंने कई महीने पहले ही पत्र और फोटो भेजे थे तब आज यह वीडियो डाल रहा हूँ ।

मेरी इच्छा थी कि प्रेम से शांति से किसी तरह यहाँ सुधार हो जाये पर हुआ नहीं । तब अब मुझे सार्वजनिक रूप से लिखना पड रहा है ।

Telephone

Website