The News Post4U
Official Page of The News Post4U !! Keep watching
गिरिडीह: तालाब निर्माण पर किसानों की चिंता,ग्रामीणों के बीच खुद पहुंचे उपायुक्त ,दिया जनता को भरोसा.... जानिए पूरी खबर।
05/06/2026
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह/
SIR को लेकर JMM की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे: संजय सिंह - The News Post4u गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ...
विश्व पर्यावरण दिवस पर गिरिडीह से पर्यावरण बचाने का संदेश, पूर्व विधायक निर्भय शाहावादी ने की खास अपील।
04/06/2026
The News Post4u desk.
गिरिडीह: नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान आजाद नगर 6 नंबर में पुलिस पर हुए पथराव मामले में पचंबा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को जेल से रिहा होते ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जेल गेट के बाहर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में किशोर पासवान, आकाश हाड़ी, अमित विश्वकर्मा और मंजीत पासवान शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम चुनाव के दौरान आजाद नगर में हुई गोलीबारी और पुलिस पर पथराव की घटना को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। गोलीबारी मामले में चारों आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके थे। गुरुवार को इनके जेल से रिहा होने की सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस पहले से ही सतर्क थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथराव और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में आरोपियों का रिमांड पूर्व में नहीं लिया जा सका था। इसी वजह से बेल पर बाहर निकलते ही उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया गया। फिलहाल सभी आरोपियों से पचंबा थाना में पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Click here to claim your Sponsored Listing.