News Ink
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News Ink, Digital creator, Greater Noida.
12/06/2026
खाना बना संकट! एक साथ 150 छात्रों को हुई उल्टी-दस्त.
उत्तराखंड की पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में स्पेशल डाइट खाने के बाद बड़ा स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, भोजन करने के कुछ ही समय बाद करीब 150 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों ने उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद हॉस्टल और कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि शाकाहारी छात्रों को पनीर और नान, जबकि मांसाहारी छात्रों को चिकन, नान और चावल परोसे गए थे। हालत बिगड़ने पर सभी छात्रों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। इनमें से 148 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्टल भेज दिया गया, जबकि 2 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल भोजन के सैंपल की जांच कराई जा रही है और प्रशासन पूरे मामले की पड़ताल में जुटा है।
11/06/2026
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द, BJP ने जीतीं तीनों सीटें.
मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के दौरान बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली। नामांकन रद्द होने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।
BJP का आरोप था कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने शपथ पत्र में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी नहीं दी थी। इसी आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया। वहीं मीनाक्षी का कहना है कि उन्हें उस मामले की जानकारी ही नहीं थी। अब इस पूरे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। उधर, क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते कांग्रेस अपने विधायकों को विशेष विमान से बेंगलुरु ले जाने की तैयारी में थी, लेकिन नामांकन रद्द होने के बाद यह योजना भी रुक गई।
11/06/2026
इंस्टाग्राम वाला प्यार, आमने-सामने आते ही टूट गया रिश्ता!
सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत विवाद में बदल गया। वाराणसी के एक युवक और महाराष्ट्र के पालघर की युवती की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी तक की बातें कीं, लेकिन जब युवती रिश्ते की बात लेकर युवक के घर पहुंची तो मामला अचानक पलट गया।
बताया जा रहा है कि आमने-सामने मुलाकात के दौरान युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और युवती की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई। मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है और जांच की जा रही है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर ऑनलाइन रिश्तों, फिल्टर और वास्तविक पहचान को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
11/06/2026
देवभूमि में शर्मनाक हरकत,मनाली में विदेशी महिला से छेड़छाड़.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार,एक विदेशी महिला के साथ सड़क पर चलते समय कथित छेड़छाड़ की गई और सड़क पर चलते में उसके जाँघ पर हाथ मारा गया, बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और मौके से फरार हो गया। यह घटना 3 जून की बताई जा रही है।
अब इस मामले का CCTV फुटेज सामने आने के बाद घटना फिर चर्चा में आ गई है और लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
11/06/2026
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ख़ुर्रम परवेज को मिली जमानत.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कश्मीर के मानवाधिकार कार्यकर्ता ख़ुर्रम परवेज को जमानत दे दी है। ख़ुर्रम परवेज को नवंबर 2021 में NIA ने टेरर फंडिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। लंबे समय से जेल में बंद परवेज की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।
यह मामला पिछले कई वर्षों से चर्चा में रहा है और देश-विदेश के कई मानवाधिकार संगठनों की भी इस पर नजर रही है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद कानूनी और राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। अब सभी की नजरें आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं।
11/06/2026
एक बयान पड़ा भारी! महिला आयोग अध्यक्ष को देना पड़ा इस्तीफा.
हरियाणा में एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में एक संवेदनशील मामले की जानकारी लेने पहुंचीं महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष रेणु भाटिया की टिप्पणी पर नर्सिंग स्टाफ ने कड़ी आपत्ति जताई।
बयान - "आपकी बेटी है? छोड़ूं उसे किसे के साथ 15 मिनट एक कमरे में? फिर इस बच्ची को अकेला कैसे छोड़ दिया गया" कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में पहुंचीं हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने नर्सिंग ऑफिसर अनीता को ऐसा कहा। वह एक लड़की से रेप की घटना पर अस्पताल पहुंची थीं।
विवाद बढ़ने के बाद रेणु भाटिया को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। वहीं, नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उनके सम्मान को ठेस पहुंची है और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर कई सरकारी अस्पतालों में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल की खबरें सामने आई हैं। मामला अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
11/06/2026
"सबके सब बेईमान हैं..." राम मंदिर विवाद पर संत का बड़ा बयान.
अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चंदा गबन के आरोपों को लेकर सियासी और धार्मिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास का बयान सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि जांच करेगा कौन? उनके मुताबिक, "अब भगवान ही जांच करेंगे।"
महंत कमल नयन दास ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जो लोग कभी साइकिल से चलते थे, आज बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूम रहे हैं और आलीशान मकानों में रह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि "जो जैसा करेगा, उसे वैसा फल जरूर मिलेगा। भगवान के न्याय से कोई नहीं बच सकता।" उनके इस बयान के बाद मामले को लेकर चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।
11/06/2026
हाथ में चाकू, डॉक्टर की कुर्सी पर कब्जा...युवती ने अस्पताल में मचा दिया बवाल!
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित MMG जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब BP चेक कराने आई एक युवती ने अचानक हाथ में चाकू लेकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती डॉक्टर की कुर्सी पर जाकर बैठ गई और टेबल पर रखे जरूरी दस्तावेज व कागजात इधर-उधर फेंकने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल युवती से पूछताछ की जा रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। अस्पताल परिसर में हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
11/06/2026
सूर्या चौहान के नाम पर चौक,गाजियाबाद में नया विवाद ?
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद के दौरान हुई चर्चित हत्या के मामले से जुड़े सूर्या चौहान का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। इलाके में अब उनके नाम पर "सूर्या चौक" का बोर्ड लगाए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं,बोर्ड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी अंकित दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि सूर्या चौहान हत्याकांड ने उस समय प्रदेशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मामले में मुख्य आरोपी असद बाद में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। अब चौक के नामकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है।
11/06/2026
बार एंड रेस्टोरेंट' का बोर्ड देखकर भड़के संगठन,मचा हंगामा.
उत्तराखंड के हरिद्वार में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान लगा "बार एंड रेस्टोरेंट" का बोर्ड विवाद का कारण बन गया। बताया जा रहा है कि यह बोर्ड एक फिल्म सेट का हिस्सा था, लेकिन इसे देखकर कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और मौके पर हंगामा शुरू कर दिया।
विरोध करने वालों का कहना था कि देवभूमि हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देखते हुए इस तरह के बोर्ड सार्वजनिक रूप से नहीं लगाए जाने चाहिए। वहीं, जानकारी के अनुसार यह बोर्ड फिल्म की शूटिंग के लिए अस्थायी रूप से लगाया गया था। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस छिड़ गई है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
203201