Gooftgu

Gooftgu

Share

समाचार एक पहलू यह भी

14/01/2026

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा आयोजित करेगी ‘राममय कवि सम्मेलन’।

18 जनवरी को चौ. रणवीर सिंह सभागार, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में होगा यह कवि सम्मेलन।

डॉ. संजय झाला (हास्य व्यंग्य), डॉ. कमलेश शर्मा (गीतकार), सुदीप भोला (हास्य व्यंग्य/गीतकार), सुमित ओरछा (राष्ट्र चेतना, वीर रस), कृति चौबे (गीतकार) जैसे कवि होंगे उपस्थित, जबकि कवि सौरभ जैन सुमन (क्रांति एवं हास्य) मंच संचालन करेंगे।

शाखा अध्यक्ष अमर गोयल के अनुसार कार्यक्रम में 1100 द्वीपों का प्रज्वलन सम्मेलन को लगाएगा चार चांद।

आने वाले सभी मेहमानों को अयोध्या से आई राम मंदिर परिसर की पावन राज ( चरण धूलि ) वितरित की जाएगी।

बता दें कि परिषद ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 501 आंखों के सफेद मोतियाबिंद के फ्री आपरेशन करवाने का लक्ष्य रखा है, जिसे पाने के लिए सभी सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे है।

02/10/2025

55 फिट ऊंचे रावण के पुतले को भगवान राम ने दी अग्नि। कुंभकरण व मेघनाथ के अहंकार का भी किया नाश।
रामलीला मैदान में 30 से अधिक आतिशबाजी का जनता ने उठाया लुत्फ, जय जय श्री राम के उदघोष से गूंजा मैदान।
विधायिका सावित्री जिंदल, कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, व्यापारी नेता बजरंगदास गर्ग सहित पुलिस अधीक्षक रहे मंचासीन।
रावण की लाल आंखे, लाइटों से चमकता मुकुट और तीनों भाइयों के मुंह से निकलने वाली अग्नि बनी आकर्षण का केंद्र।
हिसार पुलिस कप्तान भी अपनी पत्नी व बेटियों संग पहुंचे दशहरा महोत्सव का आनंद लेने, बेटियों संग खुशी के बिताए पल।
राम और लक्ष्मण ने तीर चला कर एक के बाद एक तीनों पुतलों का किया दहन, बारिश और नमी की वजह से पुतलों ने नहीं पकड़ी आग।

13/10/2024

हिसार की कटला रामलीला कमेटी के लिए अपने तो बेगाने निकले, गैरो ने भी कहां वफा की।
मुख्यमंत्री रहते मनोहरलाल खट्टर ने कुछ दिया नही और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व ही रहे।
कमेटी ने सोचा शायद हुड्डा नेतृत्व में हरियाणा में बनेगी कांग्रेस सरकार, इसलिए बनाया मुख्याथिति।
राम का अस्तित्व पूछने वाली कांग्रेस तो हिसार के मंच पर थी लेकिन हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राडा फिर गुटबाजी को हवा दे गए।
दशहरा महोत्सव में आदमपुर, नारनौंद व उकलाना के कांग्रेसी विधायक सहित नलवा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मान सहित हिसार से कांग्रेसी सांसद जयप्रकाश एवम हिसार की विधायक सावित्री जिंदल रही उपस्थित।

https://youtu.be/dRaoGq_lMm4?si=wwsBhFgmhWXSBzzv

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Hisar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Hisar