Share Commodity Bazaar
Equity, MCX , NCDEX , Commodity , Mandi Bhav , updates and news of all markets.
***********रुपया 15 पैसे घटकर 64.46 के स्तर पर बंद**************
रुपये में आज कमजोरी देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 15 पैसे घटकर 64.46 के स्तर पर बंद हुआ है। रुपये की शुरुआत भी आज भारी कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे की कमजोरी के साथ 64.54 के स्तर पर खुला थी। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 64.31 के स्तर पर बंद हुआ था।
दिवाली से पहले सोने की चमक बढ़ गई है और इसका दाम दो हफ्ते की ऊंचाई पर चला गया है। गौर करने वाली बात ये है कि सोने पर पिछले हफ्ते चल रहा डिस्काउंट भी खत्म हो गया है। दरअसल पीएमएलए से ज्वेलरी के बाहर होने से सोने की डिमांड बढ़ गई है। वहीं चांदी का भाव दो हफ्ते के ऊपरी स्तर पर चला गया है। चांदी में 40,000 रुपये के ऊपर कारोबार हो रहा है। साथ ही एमसीएक्स पर सोना 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 29,780 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
इस बीच ओपेक ने कहा है कि दुनिया में कच्चे तेल का भंडार तेजी से नीचे आ रहा है। हालांकि इसके बावजूद क्रूड बेहद छोटे दायरे में है और नायमैक्स पर इसका दाम 50 डॉलर के नीचे ही चल रहा है। वहीं घरेलू बाजार में मजबूत रुपये से दबाव है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 3250 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। नैचुरल गैस 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 186.6 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
रुपये में मजबूती से घरेलू बाजार में मेटल पर दबाव है। फिलहाल एमसीएक्स पर कॉपर 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 440.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हालांकि निकेल 0.8 फीसदी की कमजोरी के साथ 712.7 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एल्युमिनियम 0.4 फीसदी गिरकर 140.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है। लेड 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 162.9 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जिंक 0.7 फीसदी लुढ़ककर 213.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
सोयाबीन और जीरा 3 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। वहीं इलायची वायदा 2.5 महीने के निचले स्तर पर है। वहीं गेहूं में 1.5 महीने के ऊपरी स्तर पर कारोबार हो रहा है।
****कल का बाजारः कैसी रहेगी चाल, कहां होगी कमाई****
निफ्टी में 100010 के स्तर पर सपोर्ट बना हुआ है। बाजार मौजूदा समय में बाजार तेजी में नजर आ रहा है। हालांकि किसी कारण बाजार में करेक्शन देखने को मिलती है तो वह खरीदारी की बेहतरीन मौका होगा।
शानदार कमाई की वैल्यू पिक
टाटा केमिकल्सः खरीदें, 1 साल का लक्ष्य 780 रुपये
Sensex ends over 100 points higher, Nifty closes at almost record high(06/07/2017)
SENSEX : 31369.34 123.78 (0.40%)
NIFTY50 : 9674.55 36.95 (0.38%)
-------------COMMODITIES--------------
कच्चे तेल में आज फिर से ऊपरी स्तर से दबाव दिख रहा है। हालांकि इसके बावजूद ब्रेंट में 49 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। वहीं डबल्यूटीआई क्रूड का दाम 47 डॉलर के स्तर पर चला गया है। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.5 फीसदी से ज्यादा फिसलकर 3050 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। नैचुरल गैस 0.25 फीसदी लुढ़ककर 194 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
इस बीच आज बेस मेटल में उठापटक है। एमसीएक्स पर कॉपर सपाट होकर 385.9 रुपये पर कारोबार कर रहा है। निकेल 0.1 फीसदी गिरकर 595 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। एल्युमीनियम सपाट होकर 124.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है। लेड 0.1 फीसदी तक बढ़कर 148.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जिंक भी 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 181.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
मॉनसून की चाल का एग्री कमोडिटी मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। केरल में इस साल सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश हुई है, ऐसे में इलायची में तेजी देखी जा रही है और इसका दाम 1000 रुपये के ऊपर है। वहीं पिछले दिनों की गिरावट के बाद जीरे में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है। लेकिन हल्दी की तेजी पर ब्रेक लग गया है। वहीं सोयाबीन और सरसों में भी आज करीब 0.5 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा है।
********PLS SHARE AND LIKE OUR PAGE********
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Indore