Aditya Sharma

Aditya Sharma

Share

Bio का अभी क्या लिखना
समय आने दो इतिहास लिख देंगे 👑

17/04/2026

पता नहीं क्यों लेकिन हमेशा यही लगता है कि इस दुनिया में सबसे ज़्यादा दुत्कारे गए लड़कों ने ही सबसे सच्ची मोहब्बत की है। वो लड़के जो हर बार “ना” सुनते रहे, हर बार किसी और को उनके हिस्से में आते देखा, फिर भी मन के किसी कोने में उस एक चेहरे की जगह कभी किसी और को नहीं दी।

मुझे हमेशा लगता है ये लड़के अजीब होते हैं। ये किसी को पाने के लिए नहीं, किसी को निभाने के लिए प्यार करते हैं। बिना वजह, बिना उम्मीद बस ऐसे ही, जैसे सांस लेना। इनकी मोहब्बत शोर नहीं करती, दिखावा नहीं करती, बस भीतर ही भीतर धीमी मगर पूरी सच्चाई के साथ बहती रहती है ।

शायद दुनिया इन्हें समझ ही नहीं पाती क्योंकि ये वो लोग हैं जो टूटकर भी मुस्कुरा देते हैं, जो “ठीक हूँ” कहकर सबको भरोसा दिलाते हैं, पर रात के अंधेरे में अपने ही दिल से हार जाते हैं।

वो किसी पुराने मैसेज को आज भी पढ़ते हैं, किसी गाने की पंक्ति में अब भी उसे ढूंढते हैं। कभी-कभी बस यूं ही किसी गंध, किसी आवाज़, किसी मौसम से उसकी याद लौट आती है, और कुछ पल के लिए ये सब भूल जाते हैं कि वो अब उनकी ज़िंदगी में नहीं है।

फिर भी ये शिकायत नहीं करते। इनके भीतर एक अजीब सी ईमानदारी होती है जो सिर्फ चाहने में यकीन रखती है, पाने में नहीं। शायद इसलिए इनके एहसास इतने सच्चे होते हैं कि कोई दूसरा उन्हें छू भी नहीं सकता।

कभी-कभी सोचता हूँ, इन लड़कों की मोहब्बत दुनिया की सबसे ख़ामोश इबादत है। वो जो किसी को बताते नहीं, मगर हर दिन, हर सांस में निभाते हैं बिना किसी नाम के, बिना किसी पहचान के, बस उसी एक इंसान के लिए जो अब भी कहीं न कहीं उनके दिल के बीचों-बीच बैठा है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Jaipur