Pukhraj Bhai Rajasthani

Pukhraj Bhai Rajasthani

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pukhraj Bhai Rajasthani, Digital creator, Jaipur.

14/11/2025

23/10/2025

5,000 रूपये का जिला स्तरीय इनामी अपराधी गिरफ्तार
 गैंग बनाकर जानलेवा हमले के प्रकरण में चार साल से था फरार
श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिले में वांछित, इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री ब्रजराजसिंह चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन में जिला विषेष टीम (डीएसटी) फलोदी द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना देचू में दर्ज गैंग बनाकर जानलेवा हमला करने के प्ररकण में चार साल से फरार 5,000 रूपये के जिला स्तरीय इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः- दिनांक 14.11.2021 को ग्राम ठाडिया में श्री दिनेष बिष्नोई निवासी ठाडिया के घर आयोजित शादी समारोह में अपराधिक गैंग 0029 व 007 के गुर्गाे द्वारा आपषी रंजिष एवं दबदबा कायम करने के उदेष्य से एक-दुसरे की गाड़ियां आपस में टक्कराकर, तोड़फोड़ की गई तथा एक दुसरे पर जानलेवा हमला किया गया। वगैरा घटनाक्रम पर आरोपियों के खिलाफ तत्कालीन थानाधिकारी पुलिस थाना देचू द्वारा प्रकरण दर्ज करवाया गया।

कार्यवाही विवरणः- पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर अब तक घटना में शामिल 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर आरोपियों को बाद अनुसंधान न्यायालय में पेष कर दाखिल जेल करवाया जा चुका है। प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाष पुलिस टीमों द्वारा सरगर्मी से की जा रही थी। घटना में शामिल आरोपी सन्तोष करीबन 4 साल से फरार होकर गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह-बजगह छिपता फिर रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा 5,000 रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दिनांक 17.10.2025 को जिला विषेष टीम फलोदी को को प्राप्त आसूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी सन्तोष को दस्तयाब किया गया। ओरोपी को अग्रीम अनुसंधान हेतु श्री षिवराजसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी देचू को सुपुर्द किया गया। जिसको प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार मुल्जिमः- सन्तोष कुमार उर्फ एक्टर पुत्र ओमप्रकाष विष्नोई निवासी चन्द्रनगर लोहावट पुलिस थाना लोहावट जिला फलोदी


अपराध का कारण व उदेष्यः- आरोपी द्वारा कुख्यात 0029 गैंग में शामिल होकर अन्य आरोपियों के साथ एकराय होकर विरोधी 007 गैंग के सदस्यों पर हमला कर मारपीट करने के उदेष्य से घटना को अंजाम दिया गया।

आमजन से अपीलः- आमजन से अपील है कि अपराधिक क्रियाकलाप में लिप्त व्यक्तियों को फॉलो नहीं करे। अपने आस-पास घटित हो रही अपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस देवे, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

Want your business to be the top-listed Media Company in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Culinary Team

Attire

Telephone

Website

Address


Jaipur