Vidya Bharti Rajasthan
Vidya Bharti Rajasthan | विद्या भारती राजस्थान
17/06/2026
“कार्य, कार्यकर्ता एवं कार्यपद्धति” विषय पर नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग-2026 का समापन
बांदीकुई। विद्या भारती संस्थान जयपुर द्वारा आयोजित नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग-2026 का समापन सत्र माँ सरस्वती एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ सम्पन्न हुआ।
समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में श्री शिव प्रसाद ( अखिल भारतीय मंत्री विद्या भारती) उपस्थित रहे। उनके साथ श्री बृजमोहन वर्मा, श्री राजेंद्र कुमार सोनी एवं श्री सत्यनारायण मिश्रा मंचासीन रहे।
वर्ग वृत्त प्रस्तुत करते हुए श्री कमलेश गौतम ने बताया कि करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर एवं दौसा जिलों के कुल 106 आचार्य-आचार्याओं ने वर्ग में सहभागिता की।
अपने संबोधन में श्री राजेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक समरसता, सहयोग एवं अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
मुख्य वक्ता श्री शिव प्रसाद ने “कार्य, कार्यकर्ता एवं कार्यपद्धति” विषय पर विचार रखते हुए कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि राष्ट्रनिष्ठ, संस्कारित एवं चरित्रवान नागरिकों का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता कार्य, कार्यकर्ता और कार्यपद्धति के समन्वय पर आधारित होती है। निस्वार्थ भाव, समर्पण, अनुशासन, विनम्रता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण एक आदर्श कार्यकर्ता के प्रमुख गुण हैं।
उन्होंने बताया कि वंदना, प्रार्थना, संस्कारमूलक कार्यक्रम, मातृ सम्मेलन, अभिभावक सम्मेलन एवं विभिन्न उत्सव समाज में संगठन के उद्देश्यों को पहुँचाने के प्रभावी माध्यम हैं।
अंत में वर्ग पालक श्री सत्यनारायण मिश्रा ने सभी प्रशिक्षकों, वर्ग टोली, विद्यालय परिवार एवं प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भावगीत की प्रस्तुति श्री घनश्याम योगी ने दी तथा प्रबंध कार्यकर्ताओं व प्रशिक्षणार्थियों के साथ गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वंदे मातरम्। 🇮🇳
सादर,
विद्या भारती राजस्थान
सेवाधाम परिसर, जवाहर नगर, जयपुर, राजस्थान
#विद्या_भारती #विद्या_भारती_राजस्थान #ᴡᴏᴍᴇɴᴇᴍᴘᴏᴡᴇʀᴍᴇɴᴛ
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Jaipur
302004