News World Rajasthan
Welcome to News World Rajasthan, your trusted source for reliable, fast, and unbiased news and information. It was established in 2017.
20/03/2026
आज का पंचांग व राशिफल
20 मार्च 2026, शुक्रवार
***********************
आज का पंचांग
*************
तिथि: द्वितीया 02:33 AM
नक्षत्र: रेवती 02:28 AM
करण: बालव, 03:46 PM, कौलव 02:33 AM
पक्ष: शुक्ल
योग: ब्रह्म 10:14 PM
वार: शुक्रवार
सूर्योदय: 06:25 AM
सूर्यास्त: 06:32 PM
चन्द्रमा: मीन 02:28 AM
राहुकाल: 10:58 - 12:29 PM
विक्रमी संवत्: 2083
शक सम्वत: 1947 ( विश्वावसु )
मास: अमांत चैत्र
मास: पूर्णिमांत चैत्र
शुभ मुहूर्त: अभीजित 12:04 - 12:53 PM
आज और कल का दिन खास
************************
20 मार्च 2026 : चेटीचण्ड आज।
20 मार्च 2026 : सिंजारा आज।
20 मार्च 2026 : महाविषुव दिन आज।
20 मार्च 2026 : सूर्य उत्तरगोलीय होगा आज से प्रारम्भ।
20 मार्च 2026 : मुस्लिम समुदाय आज मनायेगा जुम्मा-तुल-विदा।
20 मार्च 2026 : पंचक पूर्ण 26:29 बजे पर।
21 मार्च 2026 : गणगौर पूजा कल।
21 मार्च 2026 : मत्स्य जयंती कल।
21 मार्च 2026 : गौतंरी शिवशक्ति पूजन कल।
21 मार्च 2026 : अरून्धती व्रत व पूजा कल।
21 मार्च 2026 : मुस्लिम समुदाय कल मनाएगा ईद।
21 मार्च 2026 : मनोरथ तृतीया व्रत कल।
आज का राशिफल
****************
मेष राशि : आज के दिन प्रसन्नता बढ़ाने वाली घटनाएं होंगी। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
वृषभ राशि : घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांती की तालाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि : दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
कर्क राशि : अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
सिंह राशि : दिन उपयुक्त है। दुसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है, पर आप को लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
कन्या राशि : आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीती में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
तुला राशि : आज क्रोध से बचें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
वृश्चिक राशि : अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
धनु राशि : व्यस्त रहें मस्त रहें। आप दुसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे है। आज खुशखबरी मिलने का दिन है।
मकर राशि : दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
कुम्भ राशि : अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढग़ा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
मीन राशि : पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
10/03/2026
आज का राशिफल व पंचांग
10 मार्च 2026, मंगलवार
**********************
आज का पंचांग
*************
तिथि: सप्तमी 01:57 AM
नक्षत्र: अनुराधा 07:05 PM
करण: विष्टि, 12:43 PM
पक्ष: कृष्ण
योग: हर्षण 08:20 AM
वार: मंगलवार
सूर्योदय: 06:37 AM
सूर्यास्त: 06:26 PM
चन्द्रमा: वृश्चिक
राहुकाल: 03:29 - 04:57 PM
विक्रमी संवत्: 2082
शक सम्वत: 1947 ( विश्वावसु )
मास: अमांत फाल्गुन
मास: पूर्णिमांत चैत्र
शुभ मुहूर्त: अभीजित 12:08 - 12:55 PM
आज और कल का दिन खास
***********************
10 मार्च 2026 : शीतला सप्तमी पूजा आज।
10 मार्च 2026 : बासोड़ा आज।
10 मार्च 2026 : शीलरंग सप्तमी आज।
11 मार्च 2026 : शीतलाष्टमी पूजा कल।
11 मार्च 2026 : बासोड़ा कल।
11 मार्च 2026 : श्री केसरिया जी का मेला कल - मेवाड़ में।
11 मार्च 2026 : कालाष्टमी कल।
11 मार्च 2026 : कैलादेवी का मेला कल - करौली में।
आज का राशिफल
*****************
मेष: आप आज हर कार्य सोच-विचार कर करें। धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृषभ: कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।
मिथुन: बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
कर्क: ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
सिंह: आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
कन्या: कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।
तुला: जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभाव कारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।
वृश्चिक: चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी की सेवा से लाभ होगा।
धनु: पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगो से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।
मकर: समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।
कुम्भ: किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
मीन: व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।
27/02/2026
आज का राशिफल व पंचांग
27 फरवरी 2026, शुक्रवार
************************
आज का पंचांग
*************
तिथि: एकादशी 10:35 PM
नक्षत्र: आर्द्रा 10:49 AM
करण: वणिज, 11:34 AM, विष्टि 10:35 PM
पक्ष: शुक्ल
योग: आयुष्मान 07:43 PM
वार: शुक्रवार
सूर्योदय; 06:48 AM
सूर्यास्त: 06:19 PM
चन्द्रमा: मिथुन 03:53 AM
राहुकाल: 11:07 - 12:34 PM
विक्रमी संवत्: 2082
शक सम्वत: 1947 ( विश्वावसु )
मास: अमांत फाल्गुन
मास: पूर्णिमांत फाल्गुन
शुभ मुहूर्त: अभीजित 12:11 - 12:57 PM
आज और कल का दिन खास
***********************
27 फरवरी 2026 : आमलकी एकादशी व्रत आज।
27 फरवरी 2026 : खाटूश्याम जी का मेला आज से होगा शुरू।
27 फरवरी 2026 : रंगभरी एकादशी आज।
27 फरवरी 2026 : रामस्नेही फूलडोल आज - शाहपुरा में।
28 फरवरी 2026 : खाटूश्याम जी का मेला कल होगा पूर्ण।
28 फरवरी 2026 : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कल।
28 फरवरी 2026 : गोविन्द द्वादशी कल।
आज का राशिफल
****************
मेष राशि: गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। मानसिक भार को हलका करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।
वृषभ राशि: जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोह में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।
मिथुन राशि: अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्य में यश और कीर्ति मिलेगी। लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च हो सकता है। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा वालों को लाभ होगा।
कर्क राशि: दिन मिश्रित फलदायी होगा। पेट दर्द से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होने की आशंका है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने की आशंका है। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ से आकर्षण हो सकता है। लुभावने ऑफरों के चक्कर में नुकसान ना हो, ध्यान रखें।
सिंह राशि: दिन मध्यम फलदायी होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, ध्यान रखें। माताजी के साथ अनबन हो सकता ही। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमीन-मकान तथा वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न हो सकती है।
कन्या राशि: आज हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई-बहनों के साथ मेलजोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्द्धियों का डटकर सामना करेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा और उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।
तुला राशि: नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम खोने से परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है।
वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजनों के साथ मुलाकात से आनंदित होंगे। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।
धनु राशि: परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। वाणी और व्यवहार संयमित रखें। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाएं।
मकर राशि: आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। परिजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं हल हो जाएंगी। व्यापारियों को व्यापार-धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। नई चीजों की खरीदारी होगी।
कुंभ राशि: हर कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। ऑफिस में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। प्रमोशन और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन राशि: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। संतान के भविष्य के बारे में चिंता हो सकती है। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा हो सकती है। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत हो सकता है। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करें। व्यर्थ में पैसे खर्च हो सकते हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |