Sat Sharma CA
Chartered Accountant, BJP J&K President,MP(Rajya Sabha),Former Cabinet Minister(J&K) and Former MLA JAMMU WEST
20/06/2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जम्मू के गंग्याल में योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करें। 🧘♂️🇮🇳
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आह्वान पर 21 जून, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ भारत के लिए योग अपनाएँ।
20/06/2026
महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। आपके नेतृत्व, सादगी एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से देशवासियों को निरंतर प्रेरणा मिलती रहे।
19/06/2026
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा PM-विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) के वितरण के अवसर पर आज जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रोजगार सृजन एवं युवाओं के सशक्तिकरण हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
19/06/2026
भाजपा जिला जम्मू दक्षिण द्वारा आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 सफल वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
19/06/2026
भाजपा मुख्यालय, जम्मू में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक की अध्यक्षता की।
19/06/2026
भाजपा मुख्यालय, त्रिकुटा नगर, जम्मू में सोशल मीडिया विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।
19/06/2026
आज भाजपा मुख्यालय, जम्मू में डोगरी फिल्म “शाह एंड शानी” की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में फिल्म की पूरी टीम को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कलाकारों, निर्देशक एवं अन्य सभी सदस्यों को उनकी मेहनत और डोगरी सिनेमा को आगे बढ़ाने में दिए गए योगदान के लिए सराहा गया। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि इस फिल्म ने जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक धरोहर और डोगरी भाषा को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फिल्म की सफलता पर सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और ऐसे ही क्षेत्रीय सिनेमा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
19/06/2026
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष — विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा जम्मू पश्चिम में श्री दीन दयाल शर्मा, श्री शांति स्वरूप शर्मा, श्री रमन कौशल, श्री राजिंदर खजूरिया से भेंट कर सार्थक चर्चा की।
इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु संचालित जनहितकारी योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रबुद्ध नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका तथा जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Jammu