Mukhya samachar

Mukhya samachar

Share

digital Creator

19/02/2025

*मथुरा में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला की मौत:*
********************************

👉 *शव को पॉलीथीन में पैक करके ले गए, 6 घरों में दरारें, पायल बनाते वक्त हादसा हुआ*

मथुरा में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। तेज धमाका हुआ, इसकी चपेट में आई एक महिला की मौत हो गई।
महिला के क्षत-विक्षत शरीर को पुलिस ने पॉलीथीन के बैग में इकट्‌ठा किया, 2 और घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
तेज धमाका होने की वजह से आसपास के 6 घरों में दरारें आ गई हैं। जिस घर में धमाका हुआ, वहां गिलट की पायल बनाई जा रही थी। यह पूरा मामला मथुरा के गोविंदनगर इलाके की महाविद्या कॉलोनी में हुआ।
महाविद्या कॉलोनी की 80 फुटा रोड के सेक्टर-एफ में बुधवार दोपहर 12 बजे एक मकान में आक्सीजन सिलेंडर फट गया।
हादसे में संजना की मृत्यु हो गई। उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर घायल हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई है।

18/02/2025

Lucknow...

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र आज से शुरू हो रहा है.

सीएम योगी, सुबह 7 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से करेंगे मुलाकात.

विधानसभा सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण होगा...

16/02/2025

ट्रक से बचने में अयोध्या से लौट रही तीर्थयात्रियों वाहन पलटी,एक की मौत 10 घायल

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के कोडरी बाजार के सई नदी पूल के पास ट्रक से बचने में एक तीर्थयात्रियों की बोलेरो जीप पलट गयी।जिसमे एक 30 वर्षीय यात्री की मौके पर मौत हो गयी।उसमें सवार 10 अन्य तीर्थ यात्री घायल हो गए।घायलों में तीन की चोट काफी गम्भीर बतायी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर पुर कोरिया निवासी एक दर्ज लोग महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज आये थे।महाकुम्भ स्नान के बाद वे लोग अयोध्या धाम गए।वहां से शनिवार की शाम को वाराणसी काशीविश्वनाथ जी का दर्शन करने जा रहे थे।रात को जब उनकी बोलेरो जीप कोडरी बाजार के सई नदी पूल के पास पहुंची थी तभी आगे आगे जा रही ट्रक से बचने के लिए बोलेरो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया।जिससे उनकी बोलेरो पलट गयी।बोलेरो पलटते ही चीख पुकार मच गयी।घटना की जानकारी गश्त कर रहे थानाप्रभारी घनानंद त्रिपाठी को लगी।वे मय फोर्स मौके पर पहुंच गये।मौके पर प्रदीप कुमार सिंह 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय उदित नारायण सिंह की मौत हो गयी थी।पुलिस ने अन्य दस घायलों को ट्रामा सेंटर सिरकोनी भिजवाया।दस घायलों में शकुंतला देवी 45 वर्ष,रामदुलार 57 वर्ष,शिवशंकर साहू 43 वर्ष की गम्भीर चोट को देखते हुए चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।बाकी का उपचार चल रहा है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Lucknow