Ajeet Kumar

Ajeet Kumar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ajeet Kumar, Artist, Mahua.

Photos from Ajeet Kumar's post 14/04/2026

जय भीम🙏

आपको एवं आपके परिवार को
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।बाबा साहेब के विचार केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।उन्होंने हमें समानता, स्वाभिमान और संवैधानिक मूल्यों के साथ जीवन जीने का मार्ग दिखाया।

आइए, आज संध्या में हम दीप जलाकर उनके विचारों को स्मरण करें और एक समतामूलक व सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

जय संविधान 🇮🇳

-Ajeet Kumar
🙏🙏🙏🙏🙏

17/02/2026

तलाक होने के बाद पति कोर्ट से निकलकर ऑटो में बैठा
तो तलाकशुदा पत्नी रौनक भी उसी ऑटो में बैठ गई।

उदास पति ने 10 साल साथ रही रौनक की तरफ देखा
वह बुझी मुस्कान के साथ बोली
“बस अड्डे तक आखिरी सफर आपके साथ करना चाहती हूँ।” 💔

पति बोला
“एलिमनी की रकम 2-3 महीने में दे दूँगा। घर बेच दूँगा… तेरे लिए बनवाया था। तू ही जिंदगी में नहीं रही तो घर का क्या करूँगा?”
रौनक जल्दबाजी में बोली
“घर मत बेचना… मुझे पैसे नहीं चाहिए। प्राइवेट जॉब करने लगी हूँ। मेरा और मुन्ने का गुजारा हो सकता है।” 🥺

अचानक ऑटो वाले ने ब्रेक मारे
रौनक का सिर सामने की रेलिंग से टकराने ही वाला था कि पति ने झट से उसकी बाँह पकड़ ली।
वह आँसुओं से भरी आँखों से बोली
“अलग हो गए… मगर परवाह करने की आदत नहीं गई आपकी।” 😢

कुछ पल खामोशी रही…
फिर उसने पूछा
“दो साल हो गए… मेरी याद आती थी क्या?
पति बोला
“अब बताने से क्या फायदा? सब खत्म हो गया है… तलाक हो चुका है।” 🥀

रौनक बोली
“दो सालों में वो एक रात भी नहीं आई… जो आपके हाथ का तकिया बनाकर सोने में आती थी।” 😭

बस अड्डा आ गया।
दोनों उतरे।
पति ने उसका हाथ थाम लिया
काफी दिनों बाद वह स्पर्श महसूस हुआ तो वह फिर रो पड़ी।

पति धीरे से बोला
“चलो… अपने घर चलते हैं।”
रौनक चौंकी
“तलाक के कागज़ों का क्या होगा?
पति मुस्कुराया और बोला
“फाड़ देंगे।”

इतना सुनते ही वह दहाड़ मारकर उसके गले लग गई।

पीछे खड़े रिश्तेदार चुपचाप बस में बैठकर चले गए।

रिश्तों को रिश्तेदारों पर मत छोड़ो…
आपस में बात करो, खुद फैसला लो।

Ajeet Kumar (@ajeet08716kumar) • Instagram photos and videos 01/02/2026

Ajeet Kumar (@ajeet08716kumar) • Instagram photos and videos 604 Followers, 607 Following, 62 Posts - See Instagram photos and videos from Ajeet Kumar ()

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Mahua?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Mahua
844122