Utsaah

Utsaah

Share

Small steps to get successful.

Photos from Utsaah's post 09/01/2026

व्यक्तित्व विकास- सामाजिक बाधा।।

जैसे-जैसे व्यक्ति उम्र और अनुभव में बढ़ता है, उसे जीवन में कई उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ता है। कभी-कभी थोड़ी आज़ादी या आराम मिलता है, लेकिन जीवन को सही ढंग से संभालने की कोशिश हमेशा चलती रहती है। जीवन कई हिस्सों से मिलकर बना है; अगर कोई हिस्सा बिगड़ जाए तो संतुलन और संतोष दोनों खत्म हो जाते हैं।
हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है। आज नहीं तो कल, जीवन की कसौटी और कठिन हो जाती है। जीवन आसान नहीं है, वह बार-बार हमारी क्षमताओं और हुनर की परीक्षा लेता है। इन चुनौतियों से हमें सीख मिलती है। हार से निराशा या सामान्य स्थिति आती है, और जीत से नए अवसर व नई ऊर्जा मिलती है। यह प्रक्रिया जीवन भर चलती रहती है।
समाज की व्यवस्था ऐसी है कि सफल व्यक्ति को सम्मान मिलता है और सामान्य लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ाया जाता है। इससे सकारात्मक माहौल बनता है और सभी को आगे प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है।
व्यक्तित्व विकास का अर्थ है—वह रूप बनना जो हम अपने लिए चाहते हैं और जिसे समाज भी स्वीकार करे। इसमें व्यक्ति का अपना प्रयास होता है, लेकिन समाज भी उसे दिशा देता है। यही सामाजिक बाधा है, जो व्यक्ति को सही-गलत के बीच बार-बार सोचने पर मजबूर करती है।
संतुलित और मानवीय गुणों वाला व्यक्ति ही सही निर्णय ले सकता है। भावनाओं या गुस्से में बहकर लिया गया फैसला नुकसान पहुँचा सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि हम खुद को ईमानदारी से परखें। जब यह समझ आ जाए कि हमारे काम से न केवल हमें बल्कि समाज को भी लाभ होगा, तब बिना झिझक आगे बढ़ना चाहिए।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Mandi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Mandi
175040