SH Bharat
Welcome to the official Facbook Page of SH BHARAT "देशहित जनहित" For Business Inquiry 7979032534
21/05/2026
21 मई यानी अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस।।
चाय दिवस 21 मई को मनाने का मुख्य उद्देश्य चाय की खेती करने वाले किसानों और श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और दुनिया भर में इसके आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर करना है. वही इस दिन की शुरुआत सबसे पहले 2005 में भारत (नई दिल्ली) में हुई थी। बाद में, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 मई को आधिकारिक तौर पर 'अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस' घोषित किया गया।
I got over 150,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
गायघाट में राशन डीलरों पर अन्याय पूर्व विधायक Niranjan Roy को बर्दाश्त नहीं! तथाकथित मुख्यमंत्री पर खूब फायर कह दी चौंकाने वाली बात।।
#राशन #डीलर
05/04/2026
अशोका एकेडमी में गूँजी सफलता की गूँज: प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ भव्य अभिनंदन।
*मेहनत का फल और सफलता का मान, अशोका एकेडमी की यही है पहचान*
कफेन/मुजफ्फरपुर : शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर मार्गदर्शन और छात्रों के कठिन परिश्रम का फल तब और मीठा हो जाता है, जब उसे सार्वजनिक मंच पर सम्मान मिलता है। स्थानीय अशोका एकेडमी कोचिंग संस्थान में इंटर और मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों के चेहरे पर अपनी उपलब्धि की चमक साफ देखी जा सकती थी।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कफेन मंडल के अध्यक्ष मिथलेश कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मेधावी छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, मेडल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्होंने बच्चों में जोश भरा। अपने संबोधन में मिथलेश कुमार ने बेहद प्रेरणादायक बात कही। उन्होंने कहा, आज जो मुकाम इन बच्चों ने हासिल किया है, उसे आप में से हर कोई पा सकता है। इसके लिए बस एक ही शर्त है ईमानदारी से पढ़ाई। याद रखिये, शिक्षा आपकी 'सेल्फ प्रॉपर्टी' (निजी संपत्ति) है, जिसे दुनिया का कोई भी चोर चुरा नहीं सकता। आपने न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है।
अशोका एकेडमी के निदेशक अनिल कुमार ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और अवसर की तलाश होती है। संस्थान का उद्देश्य हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना रहा है। सम्मान समारोह में उन छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया जिन्होंने परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया।
*मेधा सूची में टॉप करने वाले छात्रों का विवरण इस प्रकार है।*
धनंजय कुमार 458, प्रिंस कुमार 412, सन्नी कुमार 394, मनोहर 369, सुलेखा 362, मनीष कुमार 352, रंजन कुमार 346, निशा कुमारी वह अंशु कुमार 342, अफरीन जहां 341, सूरज 334, मो. अरमान 309, पवन कुमार 301, गौतम, प्रीति, नेहा 300 इन सभी छात्रों को मंच पर बुलाकर जब मेडल पहनाया गया, तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। मुख्य रूप से भावी पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी सेराज, अशोक कुमार ,अनिल कुमार, मणिभूषण कुमार, शिवसागर सिंह, महेंद्र साह, विनय बलमुआ, अजय कुमार, राहुल कुमार सहित कई शिक्षाविदों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर अभ्यास ही आपको भीड़ से अलग खड़ा करता है।
समारोह के अंत में सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। मिठाई बाँटकर खुशियाँ मनाई गईं और जूनियर छात्रों ने संकल्प लिया कि वे भी अगली बार इसी तरह मंच पर सम्मानित होने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। यह कार्यक्रम न केवल सफल छात्रों के लिए सम्मान का क्षण था, बल्कि समाज के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत भी साबित हुआ।
Click here to claim your Sponsored Listing.