Sunil Rao
Official Page of Sunil Rao
Halka Atali
23/03/2026
19/03/2026
यदुवंशी शिक्षा निकेतन टपूकड़ा(भिवाड़ी )का भव्य शुभारंभ 31 मार्च को, भगवान श्री कृष्ण की विशाल प्रतिमा का होगा अनावरण
टपूकड़ा क्षेत्र के लिए 31 मार्च का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इस दिन यदुवंशी शिक्षा निकेतन का भव्य शुभारंभ किया जाएगा, साथ ही भगवान श्री कृष्ण जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण भी होगा।
यदुवंशी ग्रुप के सीईओ तनिश राव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित संस्थान का उद्घाटन हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती सिंह राव द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिजारा के विधायक महंत बालक नाथ जी करेंगे, जबकि विशेष रूप से नांगल चौधरी के पूर्व विधायक एवं यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इनमें नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव जी, रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण यादव जी, कोसली के विधायक श्री अनिल यादव जी, बावल के विधायक श्री कृष्ण कुमार जी तथा पटौदी की विधायिका श्रीमती विमला चौधरी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
तनिश राव ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की। उन्होंने बताया कि कम खर्च में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना यदुवंशी ग्रुप का संकल्प है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी आगे बढ़ सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें।
उन्होंने क्षेत्र के आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और शिक्षा के इस नए अध्याय के साक्षी बनें।
Click here to claim your Sponsored Listing.