Noida Public Library
NOIDA Lok Manch (NGO) has established a big Library (In 2002) with cooperation of NOIDA Authority at sec-15 Noida, near Metro Station.
13/09/2024
12/09/24 को नॉएडा लोक मंच द्वारा संचालित संस्कार अध्ययन केंद्र की तीनो शाखाओं ( सर्फाबाद, गढ़ी, होशियारपुर ) का संयुक्त हिंदी में श्रुलेख, इंग्लिश में डिक्टेशन तथा इंग्लिश में एलोक्यूशन कम्पटीशन कराये गए। इसमें तीनो स्कूलों के छठी, सातवीं तथा आठवीं के बच्चों ने भाग लिया। प्रथम, द्वतीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा सर्टिफिकेट भी दिये गये। एलोक्युशन कम्पटीशन जो सर्फाबाद स्कूल का था उसमे फर्स्ट सूरज कक्षा 7 , सेकंड एल्फिना कक्षा 8, थर्ड आयुष मौर्या कक्षा 7 , फोर्थ शगुन कुमारी कक्षा 7 रहे, तीनो स्कूलों के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इनर व्हील क्लब नॉएडा श्रीमती आँशु सक्सेना द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किये गये। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की प्रेजिडेंट श्रीमती दीपाली पूरी अपने सदस्यों के साथ उपस्तिथ थी। संस्कार शिक्षा समिति से श्रीमती लीका सक्सेना, श्रीमती मुक्ता गुप्ता तथा सर्फाबाद स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा सिंह के साथ 12 अध्यापिकाओं ने भाग लिया।
17/08/2024
02/08/2024
Today, NOIDA LOK MANCH team had a significant meeting at Noida Golf Course under the esteemed guidance of Justice Shri O.P. Garg and,Shri Mahesh saxena .The discussion focused on the essential requirements for Antim Niwas, with all members in attendance passionately sharing their insights and views. Their collective aim was to ensure that the public receives hassle-free and dignified services. The atmosphere was charged with a sense of responsibility and dedication, as everyone committed to improving the facilities and support provided to the community.
16/10/2023
27/05/2023
Noida news : नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी सेक्टर-15 नोएडा में नोएडा लोक मंच द्वारा स्वास्थ्य प्रकल्प के अंतर्गत महावारी जागरूकता दिवस वुमनाइट, बिरलासोफ्ट एवं इंडिया इज अस के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला के रूप में मनाया गया । इस कार्यशाला में विभिन्न स्थानों से आई हुई 75-80 युवा लड़कियाँ एवं महिलाए उपस्थित थी।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई उसके पश्चात नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा आप सभी ने अपने बहुमूल्य समय में से समय देकर इस महावारी जागरूकता दिवस की कार्यशाला के लिए समय निकाला उसके लिए मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं।
इस कार्यक्रम में कैलाश हॉस्पिटल की डॉक्टर रातिका रस्तोगी ( स्त्री रोग विशेषज्ञ )द्वारा महिलाओं को कंप्यूटर में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा महिलाओं को महावारी कप के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं कपड़े का नैपकिन किस तरह से उपयोग किए जाता है, उसके बारे में भी बताया गया ।
इंडिया इज अस से अलीशा विजय ने बताया कि महावारी की चर्चा करना गलत नहीं है यह महिलाओं के शरीर में होने वाली प्रक्रिया है इसकी चर्चा या इस में आने वाली परेशानियों की चर्चा आप परिवार में कर सकते हैं ।
बिरला सोफ्ट से आई प्रतिनिधि राशि पांडेय ने महावारी कप किस तरह उपयोग करना चाहिए और उसका उपयोग करते हुए क्या -क्या सावधानियां बरतनी चाहिए के बारे में बताया । उन्होंने यह भी बताया कि माहवारी कप को आप लगभग 10 सालों तक उपयोग कर सकते हैं । उनके द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं को महावारी कप और कपड़े के नैपकिन का वितरण भी किया गया।
उपस्थित अतिथियों को नोएडा लोक मंच की तरफ से शॉल और पौधा देकर सम्मान किया गया। अंत में श्रीमती राजेश्वरी त्यागराजन नोएडा लोक मंच की सांस्कृतिक सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस कार्यक्रम में इंडिया इज अस से आदित्य एवं अदनान और नोएडा लोकमंच के वोलिंटियर श्रीमती इंद्रा चौधरी , मनीषा , लाइब्रेरियन लुबना, प्रशांत झा, दिनेश पांडे, निशू मिश्रा, वीरेंद्र एवं रितु सिन्हा आदि मौजूद थे।
Noida news : नोएडा लोक मंच ने मनाया महामारी जागरूकता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन Share this post Noida news : नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी सेक्टर-15 नोएडा में नोएडा लोक मंच द्वारा स्वास्थ्य प्रकल्प के अंतर्गत मह.....
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Address
D-134, Noida
Sector 15
201301