Cricket Conclave

Cricket Conclave

Share

Where Critique Meets Cricket Passion!

#cricket #cricketaffairs #cricketnews #viratkohli #teamindia #rohitsharma #ipl

Photos from Cricket Conclave's post 02/07/2025

आईपीएल में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इंग्लैंड में गरज रहा। वैभव ने इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के गेंदबाजों की खूब खबर ली और महज 31 गेंदों पर 86 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के लगाये जो यूथ एकदिवसीय मैच में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे अधिक छक्का है।

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 यूथ वनडे मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड राज बावा और मनदीप सिंह के नाम था, उन दोनों यूथ वनडे मैच की एक पारी में 8-8 छक्के लगाए थे। राज बावा ने युगांडा के खिलाफ 2022 में 8 छक्के लगाए थे। वहीं मनदीप ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ एक मैच में 8 छक्के लगाए थे। अंकुश बैंस ने 2013 में जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम के खिलाफ एक मुकाबले में 7 छक्के लगाए थे।

28/06/2025

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। वैभव ने इंडिया अंडर 19 की तरफ़ से खेलते हुए इंग्लैंड अंडर 19 टीम के ख़िलाफ़ एकदिवसीय मैच में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 19 गेंदों पर शानदार 48 रन बन बनाये। भारतीय लड़कों ने मैच 6 विकेट से जीत लिया।

Want your business to be the top-listed Gym/sports Facility in Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Noida
201301