Noida Citizen Forum 'NCF'
“A Citizen makes the Nation" with this Ideology NOIDA CITIZEN FORUM (NCF) : A Voice of the NOIDA Citizens.
19/05/2026
NOIDA CITIZEN FORUM ने उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं NOIDA के MLA श्री पंकज सिंह से जनहित में की मांग:
- नौएडा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी जनता फ्लैट्स और EWS फ्लैट्स जोकि टूट कर जर्जर हो गए हैं , इनके घटिया निर्माण और इनमें हुए महाघोटाले की CBI जांच कराई जाए
- नौएडा विधानसभा क्षेत्र की समस्त RWAs/ AOAs को दिए जाएं संवैधानिक अधिकार ताकि अधिकारी इनकी बातों को सही से सुने तमाशा ना बनाएं
- नौएडा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनकी प्रॉपर्टी पर "मालिकाना हक" दिया जाए जैसा कि दिल्ली, गाजियाबाद सहित NCR के अन्य निवासियों को प्राप्त है। नौएडा में अभी लोग जिन घरों में रह रहे हैं उनपर और उनकी दुकान, फैक्ट्री सब पर मालिकाना हक नौएडा प्राधिकरण का है।
- नौएडा के किसानों/ ग्रामवासियों की पुश्तैनी खेती की जमीनें जोकि फ्रीहोल्ड थीं और उसके मालिक किसान ही हुआ करते थे, उनसे उनकी वो जमीनें लेकर नौएडा प्राधिकरण ने छोटे छोटे रिहायशी प्लॉट जो ग्रामीणों को दिए हैं वो सारे लीज होल्ड पर हैं यानी इन प्लॉटों का मालिक भी नौएडा प्राधिकरण ही है ना कि किसान या ग्रामवासी, NCF ने मांग की है कि किसानों से जब फ्रीहोल्ड जमीनें ली गई हैं तो बदले में उन्हें फ्रीहोल्ड प्लॉट्स ही लौटाए जाएं।
- नौएडा प्राधिकरण के भ्रष्ट और कामचोर अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधायक नौएडा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत करें और किए गए घोटालों की CBI जांच की भी शिफारिश की जाए।
नोएडा में महाघोटाला? शेर-ए-अवध बृजभूषण शरण सिंह की बेटी ने की CBI जांच की मांग | Shalini Singh नोएडा में कथित महाघोटाले को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।NCF President Shalini Singh ने गंभीर आरोप लगाते हुए CBI जांच की मांग की है। इ.....
07/05/2026
-:प्रेस विज्ञप्ति:-
ll नौएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह की शानदार पहल: कुश्ती की उभरती प्रतिभाओं को मिले नए पंख ll
06/05/2026
नौएडा।
नौएडा सिटीजन फोरम (एन.सी.एफ) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पू. लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी श्रीमती शालिनी सिंह की पहल पर, रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम सोरखा, सैक्टर-115, नोएडा में कुश्ती को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कोच दामीन जैकोमेली (फ्रांस) की उपस्थिति रही।
इस पहल का उद्देश्य नौएडा के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को कुश्ती के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकों से प्रशिक्षित करना है।
कार्यक्रम में विश्व स्तरीय प्रसिद्ध रेसलिंग कोच दामीन जैकोमेली ने उभरते पहलवानों को विशेष तकनीक एवं प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों को आधुनिक कुश्ती के गुर सिखाए और उनके कौशल को निखारने के लिए अभ्यास सत्र आयोजित किया।
श्रीमती शालिनी सिंह ने बताया कि नौएडा के कई अखाड़े लगभग सौ वर्षों पुराने हैं लेकिन उनमें आधुनिक सुविधाओं, विशेषकर कुश्ती मैट का अभाव था। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने बहलोलपुर और सर्फाबाद के अखाड़ों का दौरा कर वहां तत्काल कुश्ती मैट उपलब्ध कराए।
उन्होंने कहा कि नौएडा सिटीजन फोरम द्वारा अखाड़ों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से न केवल सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।
इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ, जिला गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष सतपाल यादव, नौएडा सिटीजन फोरम की सचिव गरिमा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, इन्द्रजित पहलवान, सामाजिक कार्यकर्ता रवि यादव, जतन पहलवान, प्रमोद यादव, संजय शर्मा, अंकित पहलवान, राजेश पहलवान तथा सर्फाबाद टीम के सोनू यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम वासियों में अपार उत्साह देखने को मिला।
शालिनी सिंह का कहना है कि नौएडा की भूमि को दमदार पहलवानों एवं अखाड़ों की भूमि के रूप में देश दुनिया में जाना जाता था इसका लंबा इतिहास रहा है, अतः उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में नौएडा में कुश्ती के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जायें।
गरिमा त्रिपाठी
सचिव/कार्यालय प्रभारी, NCF
Nitin Nabin
BJP Uttar Pradesh
CM Office
Dainik Jagran
Navbharat Times Online
Amar Ujala
Press Trust of India - PTI
Dainik Bhaskar
@
29/04/2026
*प्रेस रिलीज*
*नोएडा में जनसमस्याओं पर गरजा नौएडा सिटीजन फोरम, SIT जांच और अवैध निर्माणों पर उठाए सवाल!!*
नोएडा । सामाजिक संस्था नौएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर के कई अहम जनहित मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए और त्वरित, पारदर्शी कार्रवाई की मांग की।
सबसे प्रमुख मुद्दे के रूप में सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले को उठाया गया। शालिनी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित SIT द्वारा तय समय सीमा के बजाय करीब तीन महीने में रिपोर्ट प्रस्तुत करना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया गया, जबकि उच्च अधिकारियों की भूमिका की अनदेखी की गई। फोरम ने जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरा बड़ा मुद्दा शहर में संचालित अवैध बैंक्वेट हॉल और बारात घरों का रहा। शालिनी सिंह ने कहा कि जिन बैंक्वेट हॉलों को प्राधिकरण पहले ही अवैध घोषित कर चुका है, वहां सार्वजनिक कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे भवनों को ध्वस्तीकरण तक सील किया जाए और संबंधित थाना व प्राधिकरण अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सरकारी या जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम अवैध भवनों में आयोजित नहीं होने चाहिए, इससे सरकार की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
फोरम ने शहर में बढ़ती पर्यावरणीय समस्या पर भी चिंता जताई। सेक्टर-145 समेत कई क्षेत्रों में अवैध डंपिंग ग्राउंड में लगातार लग रही आग को गंभीर बताते हुए शालिनी सिंह ने कहा कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सभी अवैध डंपिंग साइट्स को तुरंत बंद करने और कचरा निस्तारण के लिए स्थायी एवं वैज्ञानिक व्यवस्था लागू करने की मांग की।
पेयजल संकट को लेकर भी फोरम ने नाराजगी जाहिर की। शालिनी सिंह ने कहा कि कई सेक्टर, गांव और सोसाइटी लंबे समय से स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं, जो कि एक मूलभूत अधिकार है। उन्होंने नियमित और साफ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, जल गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इसके अलावा शहर की पुरानी सीवर व्यवस्था को भी गंभीर समस्या बताते हुए नई सीवर लाइनें बिछाने की आवश्यकता बताई गई। उन्होंने कहा कि जर्जर सीवर लाइनों के कारण कई जगह सीवर जाम रहते हैं, जिससे गंदा पानी घरों में घुसने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
शालिनी सिंह ने अंत में कहा कि प्रशासन को जनसमस्याओं के समाधान में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता अपनानी होगी, क्योंकि “न्याय में देरी, न्याय से वंचित करने के समान है।” उन्होंने चेतावनी दी कि फोरम लापरवाह अधिकारियों की पहचान कर उनकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचाएगा, ताकि नोएडा में सुशासन सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर फोरम के महासचिव प्रशांत त्यागी, सचिव गरिमा त्रिपाठी, गिरीश कपूर, मधु मेहरा, छाया राय, प्रदीप यादव, रेणु बाला शर्मा ज्योत्सना पमनानी एवं एडवोकेट कमल कौशिक आदि उपस्थित थे।
धन्यवाद।
(गरिमा त्रिपाठी)
सचिव/ कार्यालय प्रभारी
नौएडा सिटीजन फोरम (एन०सी०एफ०)
BJP Uttar Pradesh
CM Office
UP Police
Nand Gopal Gupta Nandi
Amar Ujala
Dainik Jagran
Dainik Bhaskar
Press Trust of India - PTI
Navbharat Times Online
@
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Website
Address
BS 32, Sector 70
Noida
201301