Birmitrapur updates
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Birmitrapur updates, Photography Videography, odisha, .
17/06/2026
ब्रेकिंग न्यूज़: सुंदरगढ़ में गर्मी की छुट्टियां 3 दिन और बढ़ीं!
भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। सुंदरगढ़ जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 3 दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
18 जून से 20 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।
पहली से बारहवीं तक की पढ़ाई स्थगित।
जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी (निजी) स्कूल बंद।घर पर रहें, सुरक्षित रहें और बच्चों का खास ख्याल रखें!
#बीरमित्रपुर #सुंदरगढ़ #स्कूलबंदq
बिरमित्रापुर रथयात्रा रूट में बदलाव की संभावना!
बिरमित्रापुर देवी मंदिर से पाण्डेडेरा राधे कृष्णा मंदिर जाने वाले रथ के रास्ते को बदलने पर विचार चल रहा है।
पाण्डेडेरा मंदिर में व्यवस्था और रख-रखाव की कमी को देखते हुए चालीसा परिवार की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है।
इस बीच, भट्ठी रोड हनुमान मंदिर कमेटी ने एक नया प्रस्ताव सामने रखा है।
उन्होंने आग्रह किया है कि रथ को (चाइना टाउन, पुराना थाना, गोलबाजार और मांगलाल दफाई) होते हुए भट्ठी रोड हनुमान मंदिर तक लाया जाए और इसी मंदिर को भगवान जगन्नाथ की 'मौसी बाड़ी' बनाया जाए।
पाण्डेडेरा मंदिर में रख-रखाव ठीक न होने के कारण रूट बदलने की बात चल रही है।भट्ठी रोड हनुमान मंदिर को मौसी बाड़ी बनाने की मांग की गई है।
इस नए प्रस्ताव और मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियों के बीच अभी बातचीत चल रही है। इस पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। जय जगन्नाथ 🙏
देर आए, दुरुस्त आए! हमारी एकजुटता और जनता की आवाज रंग लाई! 👏🔥
6 दिन पहले Birmitrapur Updates पेज पर रेलवे क्रॉसिंग की बदहाली का जो गंभीर मुद्दा उठाया गया था, आज उसका बहुत बड़ा और सकारात्मक असर देखने को मिला है।
जनता को इस जानलेवा रास्ते से मुक्ति दिलाने के लिए बल्लू तिवारी जी, विनोद अग्रवाल जी, सुनील कैथा जी, रोहित दीप जी जगदीश प्रसाद अग्रवाल जी Birmitrapur updates की टीम के साथ साथ पुरे बिरमित्रापुर की जनता ने मिलकर एक बड़ा प्रयास किया। हमारी इस टीम ने मिलकर BSL के अधिकारी मनोज कुमार पुष्टी जी, संतोष बेहरा जी, बिजाय महापात्र जी और बिस्नु महानंदिया जी के पास जाकर इस गंभीर समस्या को तुरंत दूर करने का विशेष अनुरोध (Request) किया था।
हमारी इस संयुक्त टीम के अनुरोध पर तुरंत संज्ञान लिया गया। आज रेलवे क्रॉसिंग पर डस्ट डालकर जमीन को पूरी तरह समतल कर दिया गया है। अब यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और गाड़ियों को इस जानलेवा रास्ते से बड़ी राहत मिलेगी।
⚠️ एक और बड़ी खुशखबरी (स्थायी समाधान):
आपको बता दें कि यह डस्ट डालने का काम अभी (Temporary) तौर पर जनता की तुरंत सुरक्षा के लिए किया गया है। अधिकारियों और पूरी टीम ने भरोसा दिलाया है कि 1 महीने के भीतर यहाँ पर मजबूत सिमेंटेड ब्लॉक्स बिछाकर इस रास्ते का हमेशा के लिए पक्का समाधान कर दिया जाएगा।
जनता के हित में इतनी तत्परता दिखाने और इस गंभीर समस्या को सुलझाने के लिए मनोज कुमार पुष्टी जी, संतोष बेहरा जी, बिजाय महापात्र जी, बिस्नु महानंदिया जी और उनकी पूरी टीम का दिल से आभार और बहुत-बहुत धन्यवाद! जब जागरूक लोग और जिम्मेदार अधिकारी मिलकर प्रयास करते हैं, तो जमीन पर ऐसा ही बड़ा बदलाव दिखता है।
बिरमित्रापुर के ऐसे ही हर सटीक अपडेट और जनता के हक की आवाज के लिए हमारे पेज को जरूर Follow करें!