Students' Adda

Students' Adda

Share

आप यहां पर सरल हिंदी भाषा में नियमित रूप से प्रकाशित होने वाले रोचक ब्लॉग पोस्ट पढ़ सकते हैं।

05/01/2023

यूट्यूब चैनल.......
YouTube is a popular video-sharing website, and it is possible to find anything there. ये वीडियो यूट्यूब के यूजर ही अपने चैनलों पर लोड करते हैं। Advertisement - इस कमाई का एक हिस्सा चैनल मालिक को भी दिया जाता है।

यूट्यूब चैनल कैसे बनाते हैं?

इस सेवा का उपयोग करने के लिए Google खाते की आवश्यकता है। यदि आपके पास पहले से गूगल अकाउंट हैं तो आप यूट्यूब की वेबसाइट पर जा कर Create Channel ऑप्शन पर क्लिक करें । इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना हैं और जरुरी सुचना प्रदान करनी हैं।

आपको चैनल का NICHE भी तय करना होता है। कोशिश करें की आप किसी एक क्षेत्र में ही समय लगाएं, जैसे संगीत, टेक्नीक, खेल , खानपान आदि जैसे कुछ उदहारण हैं। एक साथ हर विषय को कवर करने की कोशिश न करें, यदि आपकी पकड़ एक से अधिक विषय पर है तो उसके लिए अलग – अलग चैनल बनाएं।

अच्छी सी Channel Description (चैनल विवरण) लिखें :

अपने दर्शकों को चैनल की आधारभूत जानकारी About सेक्शन में एक छोटी सी डिस्क्रिप्शन (विवरण) लिख कर दें। विवरण को ज्यादा लम्बा लिखने की जरूरत नहीं होती, संक्षिप्त में छोटा सा और सटीक विवरण लिखें।

अपने चैनल के विवरण में अत्यधिक जानकारी और अनावश्यक लिंक आदि न डालें। डिस्क्रिप्शन के निचे EMAIL FOR BUSINESS INQUIRIES फील्ड में एक ईमेल पता भी लिखा जा सकता है, जिससे आपके दर्शक आपको ईमेल द्वारा सम्पर्क कर सकें।

सबसे अंत में आपको LINKS जोड़ने की सुविधा भी मिलती है, जहाँ आप अपने ब्लॉग, वेबसाइट लिंक, ट्विटर हैंडल, इंस्टाग्राम, LinkedIn आदि के लिंक जोड़ सकते हैं।

आइकॉन और चैनल आर्ट जोड़ें :

चैनल की साज़-सज्जा के लिए आप एक आइकॉन और चैनल आर्ट जोड़ें, यह आपके दर्शकों को एक अलग फील देता है। साथ ही आपको ब्रांडिंग में भी मदद मिलती है।

चैनल आइकॉन: यह 800 X 800 पिक्सेल साइज का होना चाहिए, डिस्प्ले में यह 98 X 98 पिक्सेल में दीखता है और डिवाइस की साइज के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है।

चैनल बैनर: 1546 X 423 पिक्सेल साइज की इमेज चैनल बैनर के लिए उपयुक्त है। यह डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों की स्क्रीन पर अच्छे से दीखता है।

कई चैनल संचालक चैनल आर्ट और आइकॉन को अधिक महत्व नहीं देते, पर यह ब्रांडिंग के नजरिये से बहुत आवश्यक होता है। लोगों की मेमोरी में यह जल्दी घर कर जाते हैं और चैनल की प्रसिद्धि बढ़ाने में बहुत सहयोग मिलता है।

YouTube से पैसे कैसे कमाएं? ये हम आपको आगे के ब्लॉग में बताएँगे।

ऐसी ही जानकरी के लिएआप हमें फॉलो करे।
धन्यवाद।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Patna