Anil Kumar

Anil Kumar

Share

राष्ट्रीय अध्यक्ष [बहुजन सेना] #BS-4
बिहार के नवनिर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्णतः समर्पित।
जय बिहार, जय जय बिहार! 🇮🇳

05/06/2026

बक्सर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बना आरओबी उद्घाटन के मात्र 10 दिन बाद ही धंस जाना बेहद चिंताजनक है। यह घटना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह एक बड़े हादसे की चेतावनी है। जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच हो, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि जनता का विश्वास कायम रह सके।

02/06/2026

मेरे जन्मदिन पर आपके स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मैं गहराई से प्रेरित हुआ हूँ और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास से भर गया हूँ। आपका यह प्रेम और विश्वास मेरे लिए अत्यधिक मूल्यवान है और मुझे समाज के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

28/05/2026

@

12/05/2026

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 💐🙏
मरीजों की देखभाल में दिन-रात एक करने वाली हमारी सभी नर्स बहनों और भाइयों के त्याग, करुणा और निस्वार्थ सेवा को मेरा शत-शत नमन।
आप हमारे स्वास्थ्य तंत्र की सबसे मजबूत रीढ़ हैं। आपका धैर्य और समर्पण हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। संकट की हर घड़ी में मानवता की रक्षा करने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में आपके इस अतुलनीय योगदान के लिए पूरा देश आपका सदैव आभारी रहेगा।
आप सभी के बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। जय हिंद! 🇮🇳

11/05/2026

आज विक्रम गया था जहाँ अपने मित्र शैलेद्र के पिताजी के श्राद्ध संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद विक्रम बाज़ार में देवानंद के घुघनी दुकान पर हम लोग घुघनी खाकर अपने बचपन के दिनों को याद किया।

Telephone