Kavvinder Istwal
Social Worker and Politican.
चौबट्टाखाल क्षेत्र।
गांव-इसोटी, पो-ईड़ाखाल, मवालस्यूं, एकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, उतराखण्ड
20/06/2026
नौगांवखाल में श्री राकेश पांथरी जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर परिवारजनों, एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात हुई। नवदंपति को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
19/06/2026
ग्राम गडरी मल्ली, दमदेवल, पौड़ी गढ़वाल मे श्रीमती दीना देवी जी एवं श्री सुनील सिंह नेगी जी द्वारा अपनी सुपुत्री प्रियंका के शुभ विवाह अवसर पर सादर आमंत्रण प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर नवविवाहित दम्पति प्रियंका एवं ऋतेन्द्र को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ।
माँ भगवती की कृपा से आप दोनों का जीवन प्रेम, सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे। उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाओं सहित।
19/06/2026
ग्राम सभा झलपाड़ी में चि. अमन, सुपुत्र श्री किरण सिंह रावत जी के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों, सम्मानित नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना | नवविवाहित जोड़े को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखी दांपत्य जीवन की कामना करता हूँ।
19/06/2026
ग्राम सभा मासों-मासेटा में मां उपराईं देवी मंदिर में आयोजित भव्य तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, जागरण एवं सुंदर पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धार्मिक आस्था, संस्कृति एवं परंपराओं से ओत-प्रोत इस आयोजन में क्षेत्रवासियों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बन रही थी।
विशेष रूप से यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि अनेक प्रवासी भाई-बहन अपने परिवार एवं बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे और उन्हें अपनी जड़ों, संस्कृति एवं स्थानीय परंपराओं से परिचित कराया। अपने लोगों से मिलना-जुलना और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करना वास्तव में सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती संतोषी देवी जी, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी जी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख श्रीमती धनेश्वरी देवी जी, ग्राम प्रधान पुसोली श्री कुलदीप पंत जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन अध्यापक श्री राजवीर सिंह बिष्ट जी द्वारा किया गया। वहीं श्री दिनेश भारती एवं सोनू म्यूजिक पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मनोज बिष्ट जी, श्री धर्मेंद्र बिष्ट जी, श्री संदीप बिष्ट जी, श्री विजय सिंह बिष्ट जी, श्रीधर घिल्डियाल जी, श्री रोशन सिंह नेगी जी, पूर्व प्रधान श्री गौरव सिंह चौहान जी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री गौरव सिंह चौहान जी, श्री अमित इस्तवाल जी, श्री धर्मेंद्र इस्तवाल जी, श्री विमल रावत जी तथा अनेक सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मां उपराईं देवी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करता हूं।
19/06/2026
ग्राम सभा ड्यूलड में बड़े भाई श्री कमल किशोर जी की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर ग्राम सभा ड्यूलड सहित आसपास के अनेक गांवों से आए सम्मानित ग्रामवासियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से आत्मीय मुलाकात हुई तथा क्षेत्र के हाल-चाल एवं जनसरोकारों पर चर्चा करने का अवसर मिला।
नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल, सुखमय एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद। ईश्वर से उनके सुखी एवं सफल दांपत्य जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
19/06/2026
माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री Rahul Gandhi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा देश के आम जनमानस की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाने के प्रति आपका समर्पण प्रेरणादायी है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
आप सदैव राष्ट्र एवं समाज की सेवा में इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहें। जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Pauri
246001