Purnea Handball Association
The Official Page of District Handball Association of Purnea. We are hosting 53rd Senior Women National Handball Championship at Purnea.
A Soulful Evening of Hindustani Classical Music with Pt. Kumar Mardur II S**C MACAY
08/03/2025
Other than the Registered Participants from Purnea University, Others can Run OR Jog OR Walk starting from Purnea University Gate at 8 AM.
Only 6.2 Kms.
See You there !!
12/01/2025
07/01/2025
53वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता: दूसरे दिन रोमांचक मैचों ने खींची भीड़
रमेशचंद्र मिश्रा स्मृति प्रतियोगिता में फेडरेशन के महासचिव की गरिमामयी उपस्थिति
पूर्णिया।
पूर्णिया के परोरा स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित 5 दिवसीय रमेशचंद्र मिश्रा स्मृति 53वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन घने कोहरे के बावजूद खेल भावना और रोमांच चरम पर था। सुबह से ही मैचों का आयोजन शुरू हुआ।
प्रतियोगिता के दौरान हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा, विद्यालय के सचिव एवं आयोजन सचिव राजेश मिश्रा, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, विद्यालय के निदेशक रंजीत पाल, पीआरओ राहुल शांडिल्य, पूर्णिया जिला सचिव अजीत कुमार, और एसएचओ नवदीप गुप्ता (के नागर) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मैचों का संचालन हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी चेयरमैन रमाशंकर शर्मा के निर्देशन में हुआ, जिसमें दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय रेफरी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतियोगिता स्थल पर फेडरेशन और बिहार हैंडबॉल संघ के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों, कोचों, और टीम मैनेजर्स के लिए आवास, भोजन और मनोरंजन की बेहतरीन व्यवस्था की है।
दूसरे दिन के मैच परिणाम:
1. दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को 17-7 से हराया। दिल्ली की तनीषा बनर्जी ने सर्वाधिक 6 गोल किए।
2. हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को 13-9 से हराया। हिमाचल की अवंतिका ने 7 गोल किए।
3. झारखंड ने राजस्थान को 21-12 से हराया। झारखंड की श्वेता ने 6 गोल किए।
4. मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 24-7 से हराया। मध्य प्रदेश की कविता ने 8 गोल किए।
5. तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 16-12 से हराया।
6. चंडीगढ़ ने छत्तीसगढ़ को 33-5 से हराया। चंडीगढ़ की प्रिया ने 8 गोल किए।
7. हरियाणा ने कर्नाटक को 24-4 से हराया। हरियाणा की काजल ने 7 गोल किए।
8. पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 22-14 से हराया। पंजाब की सुप्रीत कौर ने सर्वाधिक 8 गोल किए।
9. बिहार ने अपने दूसरे मैच में तेलंगाना को 25-9 से हराया। बिहार की ओर से प्रिया ने 5, पुष्पा ने 4, और कल्पना ने 3 गोल किए।
प्रतियोगिता के रोमांच और खेल भावना को देखकर दर्शकों की उत्सुकता और समर्थन उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता का समापन आने वाले दिनों में और अधिक रोमांचक मैचों के साथ होगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.