Raja Gupta
अपना है जीवन मे बस एक ही सपना ,
सुंदर और शिक्षित समाज अपना ।
बेहतर शिक्षा हर समस्या का समाधान है । 🙏 Founder at Bharat 19 News. Founder Member at Team Purnea.
पूर्णिया एयरपोर्ट का सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी , पूर्णिया के पूर्व एवं वर्तमान सांसद , विधायक , एयरपोर्ट के लिए संघर्षरत रहे विभिन्न संस्थान , समाजसेवी , पत्रकार इत्यादि सबों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ । 💐💐
मसला-ए-राजनीति-बिहारी-मानसिकता ।
पोस्ट - 2
एक तरफ भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ साहब हाइवे पर ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस दे रहे हैं ।
दूसरी तरफ तेजप्रताप यादव साहब 12 साल पुरानी आशिकी का इजहार कर रहे हैं ।
तीसरी तरफ सारण में प्रशांत किशोर जी को आम जनता ने लड्डू से तौलकर उनका स्वागत किया।
लेकिन बेतिया कॉलेज में स्नातक का परीक्षा में बिजली कटा हुआ है । बिजली कटा बड़ी बात नही है । कोई जनरेटर चालू करने वाला नहीं है या शायद जनरेटर है ही नही , अगर जनरेटर है तो शायद डीजल नही होगा । उससे भी बड़ी बात कॉलेज में मोबाइल का टॉर्च जलाकर छात्र परीक्षा दे रहे हैं , परीक्षा में मोबाइल ले जाने की अनुमति होती हैं क्या ?
इस प्रकार से चोरी करके जो बच्चे पास होंगे , इनके माँ बाप कल छाती पीटकर बोलेंगे कि हमरा बच्चा स्नातक कर लिया है , हमारे बच्चों को सरकारी छोड़िए प्राइवेट नौकरी भी नही मिल रहा है , गलती उनकी भी नहीं है , उनका बच्चा कैसे पास हो यही प्राथमिकता है , गलती सरकार की है जिससे उम्मीद करना कालिदास के समय की मूर्खता से तुलना किया जाना चाहिए कि जिस डाल पर बैठे है उसी को काट रहे हैं अर्थात जो लोग बिहार सरकार में बैठे हैं उसी बिहार को बर्बाद करने में हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं ।
आगे बढिये , हमारी मानसिकता इतनी विकलांग हो गई हैं कि हमलोग अपने क्षेत्र के मुख्य समस्याओं को छोड़कर सिर्फ व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने में ही मस्त है । हमारी 151वें स्थान पर रहने वाली मीडिया इनसे तो कुछ उम्मीद करने का मतलब ठीक वैसा है कि पूर्णिया सांसद साहब से उम्मीद करना कि वो उलूल झुलूल की बात नही करेंगे ।
सो कॉल्ड शहरी जनता वो अपने दुनिया मे मस्त है , चाय पीते पीते गॉसिप लिखने में , मिर्च मसाला लगाकर फालतू पोस्ट करने में , बिहारियों को कुत्तों की तरह बाहर जब जलील किया जाता है तब इनका पोस्ट देखिए , हम ऐसे है हम वैसे है , हमारा गौरवशाली इतिहास है , है तो क्या , इतिहास है तो वो इतिहास ही था , वर्तमान में जलील होने लायक ही बिहार की स्थिति है । कुछ प्रतिशत बिहारी को छोड़ दिजीये , शेष की हालत हमारी सरकार ने जलील होने लायक ही बनाकर छोड़ा है।
लिखने को तो बहुत कुछ है , धीरे धीरे लिखा जाएगा ।
आज के लिए इतना ही ।
राजा गुप्ता ( बिहारी )
Jan Suraaj Uday Singh
Click here to claim your Sponsored Listing.