Bholeramdotcom
web_electronic_social_news_media platform
चम्बल के सपूत रूअर निवासी विवेक सिंह तोमर की शहादत का सम्मान करते हुए हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शहीद विवेक की पत्नी रेखा तोमर को शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। यह शौर्य चक्र मुरैना में शहीद विवेक की प्रतिमा के समक्ष समर्पित किया गया। इस अवसर पर शहीद विवेक सिंह तोमर के दोनों पुत्र व परिजन भी उपस्थित थे। शौर्य चक्र पदक ग्रहण करने के पश्चात अपने गृह ग्राम आई रेखा तोमर व उनके पुत्रों ने यह अभिलाषा व्यक्त की है कि देश की रक्षा कर रहे जवानों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये एक परिजन सेना की चिकित्सा सेवा में दाखिल कराया जायेगा। विवेक राजपूताना रायफल रेजीमेंट में सेवारत रहे हैं। सियाचिन ग्लेशियर की सीमा पर तैनाती के दौरान एफआरसीपी सिस्टम में लगी आग को देख विवेक सिंह ने सबसे पहले अपने सभी साथी जवानों को सुरक्षित निकालकर आयुध सम्पदा को सुरक्षित कराया। वे इस आग को रोकने के लिये एफआरसीपी दुरस्त करने के लिये टैंक में गये और सफलता भी मिली, लेकिन आग के धुएं ने उनके फेंफड़ों को जकड़ लिया। मौसम विपरीत होने के कारण 18 हजार 300 ऊंची पोस्ट से नीचे बेसकेम्प में लाना संभव नहीं था। लगभग 36 घंटे जीवन मृत्यु से संघर्ष कर 11 जनवरी को विवेक सिंह तोमर वीरगति को प्राप्त हो गये। शहीद विवेक सिंह तोमर के बलिदान से परिजनों के साथ अंचल भी गौरवान्वित है।
---
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से हिन्दू समाज को लेकर दिए बयान पर अयोध्या के साधु - संतों ने नाराजगी जताई है। इसी को लेकर प्रमुख मंदिरों के साधु - संतों ने बड़ा भक्तमाल मंदिर में बैठक की,
संतों ने राहुल गांधी के बयान को अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य बताया है। साधु संतो ने कहा कि राहुल गांधी संसद में माफी मांगे नहीं तो यह मुद्दा आगामी कुंभ में विकराल रूप धारण करेगा। महंत शशिकांत दास ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिना की भावना रखने वाले हिन्दू समाज को राहुल गांधी की ओर से हिंसक बताना अत्यन्त निंदनीय हैं। महंत अवधेश दास ने कहा कि संसद हमारे देश का गौरव हैं, ऐसी जगह बैठकर राहुल गांधी ने हिन्दू समाज के लिए जो कहा है, वह किसी भी प्रकार से सही नहीं है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है, उन्होंने यदि राहुल गांधी ने संसद में माफी नहीं मांगी तो संत समाज कांग्रेस के खिलाफ पूरे देश मे अभियान चलाएगी और हिन्दू समाज को जागरूक करेगी।
Rahulgandhi के संसद में संविधान वाले बयान पर बोले Modi.. क्या कहा सुने।
बाराबंकी जिले में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जीआईसी ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एक से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के जरिये लोगों को मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारी जैसे डेंगू, चिकुनगुनिया, स्क्रबटाइफस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और कालाजार जैसे रोगों पर कैसे काबू पाया जाए इस संबंध में भी चर्चाएं हुई। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सहित प्रदेश के 12 विभाग के सहयोग से घर-घर जाकर संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा।
ima ने स्थापना दिवस मनाया- बागपत
बागपत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बड़ौत ने 50 साल पूरे होने पर धूमधाम के साथ गोल्डन जुबली मनाया, जिसके अन्तर्गत एसोसिएशन के 75 से ज्यादा चिकित्सक और उनके परिवारजनों ने भाग लिया। सेंट्रल होटल में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 50 साल के सफर का शानदार चित्रों के माध्यम से दर्शन कराया गया। 16 जून 1975 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बड़ौत की स्थापना हुई थी, जिसके 16 जून को 50 साल पूरे हो गए हैं। एसोसिएशन के सदस्य चिकित्सक नोएडा, दिल्ली, मेरठ आदि स्थानों से कार्यक्रम में पहुचे। इस दौरान एसोसिएशन के जो सदस्य चिकित्सक दुनिया छोड़कर चले गए, उन्हें याद कर श्रंद्धाजलि दी गई। उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए बागपत के चिकित्सा क्षेत्र में उनके सहयोग की जानकारी दी है। इस दौरान चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। चिकित्सको ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बड़ी बात यह है कि 50 साल के सफर में चिकित्सको पर कोई दाग नहीं लगा और बागपत में स्वास्थ्य के क्षेत्र ने बेहतर और सुलभ सेवाए दी। बाइट-डाक्टर अनिल तोमर बाइट-डाक्टर अभिनव तोमर बदतर-डाक्टर सुखपाल सिंह
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले में मतगणना की तैयारियां शूरू हो गई है। 04 जून 2024 को प्रातः 08 बजे से कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर रोड़ कवर्धा में विधानसभा 71-पंडरिया एवं 72-कवर्धा के हुए मतदान की गणना कार्य किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने मतगणना की तैयारियों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया और कवर्धा का लोकसभा निर्वाचन 26 अप्रैल को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Raipur
492001